BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बसपा सुप्रीमो ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, पार्टी कोआर्डिनेटर का पद खत्म

by bnnbharat.com
November 6, 2019
in समाचार
बसपा सुप्रीमो ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, पार्टी कोआर्डिनेटर का पद खत्म
Share on FacebookShare on Twitter

उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद बुधवार को राजधानी में बसपा की अहम बैठक हुई. जिसमें बसपा अध्यक्ष मायवती ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. मायावती ने कोऑर्डिनेटर के पद को खत्म कर दिया है. अब सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष का पद बरकरार रहेगा. इसके साथ ही संगठन में जोनल इंचार्ज और मंडलवार व्यवस्था को भी भंग कर दिया गया है.

बसपा मुख्यालय पर हुई बैठक में मायावती ने उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने जोनल कोऑर्डिनेटर और अन्य पदाधिकारियों संग संगठन को लेकर चर्चा की. इसके बाद पार्टी में कोऑर्डिनेटर का पद खत्म कर दिया गया. हालांकि अब सिर्फ बसपा प्रदेश अध्यक्ष का पद बरकरार रहेगा.
यूपी को 4 सेक्टर में बांटा

मंडलीय और जोनल व्यवस्था ख़त्म कर बसपा में सेक्टर व्यवस्था लागू की गई. पूरे प्रदेश के संगठन को 4 सेक्टरों में बांटा गया है. मायावती ने 5-5 मंडलों के 2-2 सेक्टर बनाए और 4-4 मंडलों के 2-2 सेक्टर बनाए. सेक्टर व्यवस्था के तहत यूपी को 4 सेक्टर्स में बांट कर बसपा काम करेगी. बैठक के दौरान मायावती ने 2022 के मद्देनजर अभी से तैयारी शुरू करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए. मायावती ने बैठक में बूथ और सेक्टर कमेटियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए. इतना ही नहीं मायावती ने जलालपुर विधान सभा सीट पर हार के कारणों की पूरी रिपोर्ट भी मांगी है.

इन जिलों को मिलाकर बनाया 4-4 सेक्टर

मायावती ने लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और मेरठ मंडल को एक सेक्टर में रखा है. दूसरे सेक्टर में आगरा, अलीगढ़, कानपूर, चित्रकूट और झांसी मंडल को रखा गया है. तीसरे सेक्टर में इलाहबाद, मिर्जापुर, फैज़ाबाद और देवीपाटन मंडल शामिल हैं. चौथे सेक्टर में वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर और बस्ती शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेल से ही चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर

Next Post

सरकारी कर्मचारियों को 8 के बजाय 9 घंटे करनी पड़ेगी नौकरी

Next Post
सरकारी कर्मचारियों को 8 के बजाय 9 घंटे करनी पड़ेगी नौकरी

सरकारी कर्मचारियों को 8 के बजाय 9 घंटे करनी पड़ेगी नौकरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d