BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Budget 2021: हेल्थ सेक्टर के लिए लॉन्च होगी आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना: वित्त मंत्री

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
सामाजिक और सामान्य क्षेत्र में 57 हजार करोड़ खर्च करेगी हेमंत सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में देश का आम बजट 2021 पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट भाषण पढ़ रही हैं. बजट भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि सरकार ने मई में 5 मिनी बजट पेश किए, आत्मनिर्भर पैकेज GDP का 13 फीसदी हिस्सा है. गरीबों के लिए सरकार गरीब कल्याण योजना लेकर आई. लॉकडाउन में PMGKY योजना लेकर लाई गई. 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिला. यह इस दशक का पहला बजट है.

कोरोना संकट काल में अर्थव्यवस्था की रुकी रफ्तार को फिर से बढ़ाने के लिए इस बजट पर हर किसी की नजरें हैं.

आत्मानिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की

मई 2020 में, गवर्नमेंट ने आत्मानिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की, रिकवरी को बनाए रखने के लिए हमने दो और आत्मानिर्भर पैकेजों की शुरुआत की. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आत्मनिर्भर योजना मिनी बजट की तरह ही है. आत्मनिर्भर पैकेज ने रिफॉर्म को आगे बढ़ाया. वन नेशन, वन राशन कार्ड, प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव, फेसलेस इनकम टैक्स असेसमेंट जैसे सुधार आगे बढ़ाए गए.

देश की बुनियाद को डिगने नहीं दिया

मैं सदन के सभी सदस्यों की तरफ से इन लोगों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने देश की बुनियाद को डिगने नहीं दिया. विधानसभा और संसद सदस्यों ने सैलरी दे दी. हमने आत्मनिर्भर पैकेज दिए. इस पर 27.1 लाख करोड़ रुपए दिए जो जीडीपी का 13 प्रतिशत है.

लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की

तीन हफ्ते के कंपलीट लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की गई. इससे 80 करोड़ लोगों को फायदा मिला. आठ करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलिंडर मिला. बड़ी आबादी घर में थी. इसके बावजूद हेल्थ वर्कर, बैंक वर्कर, बिजली वाले, हमारे अन्नदाता और जवान नॉर्मल तरीके से काम करते रहे.

ऐसा बजट पहले कभी नहीं बना

जिस तरह से इस बार बजट बनाया गया वैसा पहले कभी नहीं हुआ, ये एक बड़ी चुनौती थी. पिछली बार जब हम बजट पेश कर रहे थे तब ये पता नहीं था कि ग्लोबल इकॉनमी कहां जाने वाली है. हमने ये कल्पना नहीं की थी कि हम हेल्थ संकट की तरफ बढ़ रहे हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2021-22 का बजट पेश किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में देश का आम बजट 2021 पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट भाषण पढ़ रही हैं. कोरोना संकट काल में अर्थव्यवस्था की रुकी रफ्तार को फिर से बढ़ाने के लिए इस बजट पर हर किसी की नजरें हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड की महिलाओं को ‘आम बजट 2021’ से कई उम्मीद, रसोई चलाने में रियायत मिलने की है आस

Next Post

जानें विराट-अनुष्का ने क्या रखा है अपनी बेटी का नाम…

Next Post
जानें विराट-अनुष्का ने क्या रखा है अपनी बेटी का नाम…

जानें विराट-अनुष्का ने क्या रखा है अपनी बेटी का नाम...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d