Ranchi:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्रीय बजट केलिये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, वित्त राज्यमंत्री श्री अनुराग ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट भारत के इतिहास में ऐतिहासिक महत्व का बजट है.
कहा कि कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में जान और जहांन दोनो की चिंता यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे करिश्माई नेतृत्व से ही संभव है.
प्रकाश ने कहा कि यह बजट एक तरफ आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने वाला है वही भारत के सर्वांगीण विकास के मार्ग को भी प्रशस्त करने वाला बजट है.
प्रकाश ने कहा कि बजट में भारत के समग्र विकास की सोच है.
कहा कि आत्म निर्भर भारत पैकेज के साथ पूर्वोत्तर कॉरिडोर के माध्यम से झारखंड के विकास की असीम संभावनाएं इस बजट में समाहित है जिसका लाभ प्रदेश की सरकार को लेना चाहिये.
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सक्रियता और दृढ़ इच्छाशक्ति से राज्य को काफी लाभ मिल सकता है. कृषि,महिला सशक्तिकरण, उज्ज्वला योजना ,सैनिक स्कूल, लघु कुटीर उद्योग, स्टील,कॉपर उद्योग,स्कूली शिक्षा के विकास,स्वास्थ्य सेवाओं के विकास सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार केंद्रीय सहायता प्राप्त कर राज्य के तीब्र विकास के मार्ग को प्रशस्त कर सकती है.
उन्होंने कहा यह बजट आत्मनिर्भर और अंत्योदय दोनो को समाहित किये हुए है.
गांव,गरीब,किसान ,मजदूर को समर्पित बजट……बाबूलाल मरांडी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता विधायक दल श्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बजट गांव ,गरीब ,किसान ,मजदूर को समर्पित बजट है.
कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था केंद्रित बजट प्रस्तुत किया है.
उन्होंने कहा कि इसमें खेती किसानी को मजबूत करते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने का विज़न है.
उन्होंने कहा कि बिना कोई नया कर भार लगाए देश के 135 करोड़ की आबादी के लिये दवाई,सिचाई,पढ़ाई,के साथ नए रोजगार के अवसर पैदा करना यह कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है.
उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखती है.
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह नेकहा कि यह बजट देश के किसानों,गरीबों,महिलाओं एवं युवा शक्ति केलिये नया सवेरा लेकर आया है. इसमें सामर्थ्य भी है ,विकास की समझ भी है और असीम संभावनाएं भी है.
यह बजट सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी और सर्व समावेशी बजट है.
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सुनील सिंह ने कहा कि यह बजट भारत निर्माण का बजट है.यह अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला,युवाओं केलिये अवसर पैदा करने वाला ,सुधारों को बढ़ावा देने वाला और आत्म विश्वास भरने वाला बजट है.
प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सबका साथ ,सबका विकास के मार्ग को प्रशस्त करता है.
प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि यह बजट नए सुधारों के साथ नया भारत बनाने वाला लोक कल्याणकारी बजट है.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता,एवं झारखंड के केंद्रीय मीडिया प्रभारी सांसद जफर इस्लाम ने कहा कि यह बजट बढ़ता भारत,बदलता भारत का बजट है.
कहा कि इसमें रोजगार की असीम अवसर पैदा होंगे जो भारत की गरीबी को तेजी से दूर करने में सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने इसे निम्न,माध्यम सभी वर्गों केलिये उपयोगी बजट बताया.
उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री, वित्त राज्यमंत्री का आभार प्रकट किया.

