रांची:- आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट का स्वागत किया है. कहा है कि इस बजट से देश को विकास की नई दिशा एवं गति मिलेगी. बजट विकास के रफ्तार को बढ़ाने वाला है. बजट में आम जनों को राहत दी गई है. किसी प्रकार का कर आम जनों पर नहीं लादा गया है.ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ध्यान रखा गया है. खेती व किसान पर फोकस किया गया है. किसानों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं. कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विशेष पहल की गई है. आत्मनिर्भर भारत स्वास्थ्य योजना शुरू की गयी है. आधारभूत संरचना के विकास पर ध्यान दिया गया है. साथ ही सोन नगर गोमो पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के ऐलान स्वागत योग्य है. इससे झारखंड के कई जिले रेल मार्ग से जुड़ेंगे. बजट में जन भावनाओं का ख्याल रखा गया है और इसी के तहत कई योजनाओं की घोषणा भी की गई है. यह बजट समावेशी विकास में कारगर सिद्ध होगा.

