BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बजट निराशाजनक एवं छलावा है: बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in समाचार
बजट निराशाजनक एवं छलावा है: बाबूलाल मरांडी

बजट निराशाजनक एवं छलावा है: बाबूलाल मरांडी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा नेता विधायकदल एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के द्वारा आज विधानसभा में प्रस्तुत किये गए बजट को पूर्णतः निराशाजनक एवं प्रदेश की जनता के लिये छलावा मात्र बताया.

मरांडी ने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा बेरोजगार सबको निराश करने वाला बजट है. राज्य की जनता का इससे कुछ भी भला होने वाला नहीं है.

उन्होंने कहा कि इस बजट में न तो गरीबी दूर करने की दिशा में कोई प्रयास दिखाई पड़ता है, न ही मजदूरों के मजदूरी बढ़ाने पर विचार किया गया है. गरीबों, आदिवासियों के कल्याण की बात करने वाली सरकार ने मनरेगा के कार्यदिवस और मजदूरी की राशि बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास नहीं किया.

आज गांव से मजदूरी करने आये मजदूर काम के अभाव में वापस लौट जातें हैं. जिसमें सर्वाधिक संख्या दलित, आदिवासी समाज के ही लोग रहते हैं. सरकार कुछ नहीं तो मनरेगा की मजदूरी ही 300 रुपये बढ़ाकर कर देती तो गरीबों की आय में बड़ी वृद्धि होती. सरकार ने अपने आर्थिक सर्वेक्षण को आधार माना होता तो गरीबों की आय बढ़ाने की दिशा में सार्थक प्रावधान करती, परंतु सरकार की सोच गरीबों के लिये नहीं है.

उन्होंने कहा कि सरकार की ऋण माफी की घोषणा भी धोखा है. इसे श्रेणी और दायरों में सीमित करके लाखों किसानों को धोखा दिया गया है. इसके अतिरिक्त हेमंत सरकार रघुवर सरकार द्वारा चलाई गई कृषि आशीर्वाद योजना, पंप सेट वितरण योजना को बंद करने की घोषणा करके उनके उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

इस बजट ने युवाओं, बेरोजगारों को सर्वाधिक निराश किया है. युवा बेरोजगार चुनावी वायदों के अनुरूप बेरोजगारी भत्ता की आशा कर रहे थे, परंतु उसे भी सीमाबद्ध कर मात्र खाना पूर्ति ही की गई है. पारा शिक्षकों को भी वेतनमान की घोषणा नहीं करने से वे पूरी तरह छला महसुस कर रहे हैं.

मरांडी ने कहा कि कृषि प्रधान देश मे कृषि रोजगार का सबसे बड़ा क्षेत्र है, परंतु सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिये मात्र 3 हजार करोड़ का प्रावधान करके किसानों को हताश किया है.

उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा सरकार की प्राथमिकता में नहीं है. छात्राओं की तकनीकी शिक्षा के लिये मात्र 10 करोड़ का प्रावधान कोई मायने नहीं रखता, यह केवल आंखों में धूल झोंकने जैसा है.

मरांडी ने कहा कि आधारभूत संरचना पर भी यह सरकार गंभीर नहीं है. ग्रामीण सड़क, ग्राम सेतु योजना, उच्च पथ निर्माण की दिशा में किये गए प्रावधान भी निराशाजनक है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेमौसम बरसात ने शहर में मचाया उत्पात, बिजली व्यवस्था ठप

Next Post

यह बजट विकास विरोधी तथा राज्य की जनता को हताश निराश करनेवाला है: दीपक प्रकाश

Next Post
यह बजट विकास विरोधी तथा राज्य की जनता को हताश निराश करनेवाला है: दीपक प्रकाश

यह बजट विकास विरोधी तथा राज्य की जनता को हताश निराश करनेवाला है: दीपक प्रकाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d