BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट बनाने की प्रक्रिया शुरू

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
बजट चर्चां 8 जुलाई से शुरू हो सकती है : वित्त मंत्रालय
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को 2021-22 के लिये बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी. यह प्रक्रिया ऐसे समय शुरू हुई है जब कोविड-19 संकट से प्रभावित आर्थिक वृद्धि को गति देने की जरूरत है. आगामी वित्त वर्ष का बजट काफी महत्वपूर्ण है.

इसमें महामारी से प्रभावित राजस्व संग्रह, विनिवेश, व्यय, निर्यात खाद्य वस्तुओं की कीमतों समेत अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर गौर करने की जरूरत होगी. अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के अनुसार इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.3 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है.

भारतीय रिजर्व बैंक का अनुमान है कि अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष के दौरान 9.5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है. वित्त मंत्रालय के कार्यक्रम के अनुसार 2020-21 के संशोधित अनुमान (आरई) 2021-22 के बजट अनुमानों को अंतिम रूप देने के लिये करीब एक महीने चलने वाली प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई.

बैठकें 12 नवंबर तक चलेंगी. कार्यक्रम के अनुसार पहली बैठक में वित्तीय सेवा विभाग के साथ एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम), आवास, इस्पात बिजली क्षेत्र के अधिकारी समेत अन्य शामिल हुए.

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग ने एक नोटिस में कहा कि हालांकि इस साल कोविड-19 स्थिति शारीरिक दूरी का पालन करने की जरूरत को देखते हुए मंत्रालयों/विभाग से बजट-पूर्व बैठकों में भाग लेने के लिये 5 अधिकारियों की सीमा (प्रत्येक बैठक के लिये) तय की जा सकती है. इसमें निदेशक /उप-सचिव (डीएस) से नीचे के अधिकारी शामिल नहीं होंगे. यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का तीसरा बजट होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LJP वोट कटवा है, तो 2014 से क्यों रखे हैं साथ: चिराग पासवान

Next Post

रेप कर ब्लैकमेलिंग करने वाले युवक को महिला ने 25 बार मारा चाकू, मौत

Next Post
ट्रक चालक की चाकू मारकर हत्या, शव बरामद

रेप कर ब्लैकमेलिंग करने वाले युवक को महिला ने 25 बार मारा चाकू, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d