रांची: कोरोना वायरस से उत्पन्न लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.
विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू होने के पहले कहा कि आज कोरोना वायरस को लेकर आज पूरे देश में संकट की स्थिति है.
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार की ओर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है.
इस खतरे से निपटने को लेकर सभी चिंतित है. उन्होंने पहली पाली की कार्यवाही स्थगित करते हुए कार्य मंत्रणा समिति की बैठक अपने अध्यक्ष कार्यालय में बुलाई. इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने सभा की कार्यवाही घोषणाओं का दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
Also Read This: मैं जनता के समक्ष पूरे दिन की जानकारी साझा करूंगा: हेमंत सोरेन
इससे पहले दिन के 11:00 बजे सभा की कार्यवाही शुरू होने पर भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने झारखंड और पूरे देश में उत्पन्न आपातकाल की स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि कोरोना वायरस के कारण आज पूरे देश में विकट स्थिति है.
उन्होंने कहा कि उन्होंने वायरस की वजह से उत्पन्न परिस्थिति के कारण कई संकट में आए हैं. एक और जहां देश के दूसरे हिस्सों में काम करने वाले मजदूर या तो रास्ते में फंसे हैं या झारखंड वापस लौटने के बावजूद अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी खराब है कि बाहर से लौट रहे लोगों के स्वास्थ्य को लेकर इंट्रा रेट थर्मामीटर भी उपलब्ध नहीं है.
इसके अलावा मास्क और सैनिटाइजर की भी कमी है. उन्होंने राज सरकार से मांग की है कि सरकार तत्काल जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था करें.
Also Read This: रिम्स का OPD अगले आदेश तक बंद
निर्दोष युवक की मौत का मामला उठा
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने खूंटी जिले में गलतफहमी के कारण पुलिस फायरिंग में मारे गए एक निर्दोष युवक की मौत का मामला उठाते हुए कहा कि राज सरकार की ओर से अब तक मृतक के आश्रित को न तो मुआवजा दिया गया है और ना ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

