रांचीः झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक अमर कुमारी के एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर चुके स्वास्थ्यकर्मी को चिन्हित कर एक माह का अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा. वहीं, भाजपा विधायक विरंची नारायण के अल्प सूचित प्रश्न के जवाब में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि बोकारो इस्पात संंयंत्र में 1500 विस्थापितों को प्रशिक्षण दिलाकर नियोजित किया जाएगा.

