BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संसद का बजट सत्र जल्द होगा शुरू

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
संसद का बजट सत्र जल्द होगा शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना संकट और कृषि कानून के मसले पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच संसद का सत्र जल्द ही शुरू हो सकता है. केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को लिखे एक पत्र के अनुसार, सरकार जनवरी में ही बजट सत्र को शुरू कर सकती है. 

बता दें कि कोरोना संकट के कारण इस बार संसद का शीतकालीन सत्र नहीं हो पाया है. ऐसा काफी लंबे वक्त बाद हुआ है जब संसद का कोई सत्र नहीं हो रहा है. इसी मसले पर बीते दिनों लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसदीय मंत्री को चिट्ठी लिखी थी. 

संसदीय मंत्री ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन को लिखे अपने पत्र में कहा है कि कोरोना संकट के कारण इस बार मॉनसून सत्र भी सितंबर में हो पाया था, जिसमें काफी सावधानी बरती गई थी. मॉनसून सत्र में कुल 27 बिलों को पास किया गया था. 

प्रह्लाद जोशी ने लिखा है कि सर्दी का मौसम कोरोना संकट के कारण काफी अहम है और दिल्ली में भी लगातार केस बढ़े हैं. अभी दिसंबर आधा बीत गया है और हमें जल्द ही कोरोना वैक्सीन मिलने की उम्मीद है. ऐसे में मैंने कई फ्लोर लीडर्स से संपर्क किया है और शीतकालीन सत्र पर बात की है. 

बजट सत्र अक्सर जनवरी के अंत में शुरू होता है, क्योंकि अब बजट 1 फरवरी को पेश होने लगा है. ऐसे में जनवरी के आखिरी सप्ताह में बजट सत्र की शुरुआत होती है, जो बजट पेश होने और उसपर चर्चा होने तक जारी रहता है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिरसा चौक-हटिया स्टेशन रोड के किनारे मुख्य सड़क पर अतिक्रमण

Next Post

दिल्ली में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, कलर कोड स्टिकर की होगी जांच

Next Post
दिल्ली में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, कलर कोड स्टिकर की होगी जांच

दिल्ली में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, कलर कोड स्टिकर की होगी जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d