नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी 10 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. वहीं सूत्रों के हवाले से एक और जानकारी आ रही है कि पीएम मोदी के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बजट पर अपना संबोधन दे सकते हैं.
वहीं इससे पहले मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने गुलाम नबी आजाद की जमकर तारीफ की. वहीं एक आतंकी घटना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए.
उन्होंने बताया कि किस तरह से उस समय गुलाम नबी आजाद फंसे हुए लोगों की चिंता अपने परिवार के सदस्यों की तरह कर रहे थे.

