BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बजट अदूरदर्शी, विकास विरोधी, हवा हवाई-दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
March 3, 2021
in समाचार
हेमंत सोरेन प्रवासी कामगारों की घर वापसी में बहानेबाजी कर रही है: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

बजट खोखला और वास्तविकता से कोसो दूर

रांची:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने  राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा पेश किये गये बजट को अदूरदर्शी, विकास विरोधी और हवा-हवाई करार दिया गया है. रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दीपक प्रकाश ने कहा कि इस बजट राज्य के युवाओं,किसानों, महिलाओं,गरीबो सब को निराश किया है. इसमे कुछ उम्मीद की किरण अगर है तो वह केंद्रीय सहायता से चलने वाली योजनाएं है, जिनका इस सरकार ने बड़ी चालाकी से नाम बदलकर अपना पीठ थपथपाने की कोशिश की है. उदाहरण के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और आयुष्मान भारत योजना  का नाम बदलकर क्रेडिट लेने का प्रयास है.

दीपक प्रकाश प्रकाश ने कहा कि बजट में राज्य के ज्वलंत मुद्दे बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क ,बिजली ,पानी, ग्रामीण विकास,विधि व्यवस्था के साथ औद्योगिक विकास, लघु कुटीर उद्योग के विकास पर कोई सार्थक पहल नहीं की गई है.  एक तरफ यह सरकार लगातार केंद्र सरकार को दोष देती है जबकि बजट में किये गए अधिकांश प्रवधान केंद्रीय सहायता से ही पूरे होने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में माल महाराज के मिर्जा खेले होली की कहावत ही चरितार्थ हो रही.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बजट भाषण में सतत विकास की बात कही गई है परंतु यह सरकार इसमे विस्वास नही करती.इस सरकार में योजनाएं बंद की गई. उन्होंने कहा कि यह सरकार पुरानी घोषणाओं को भी धरातल पर नही उतार सकी. बेरोजगारों के भत्ते का क्या हुआ. किसानों की ऋण माफी, एमएसपी पर धान खरीद सभी योजनाएं धरी रह गई.

दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की जनता जानती है कि 9 महीने तक गरीबों को मुफ्त चावल प्रति व्यक्ति 5 किलो केंद्र सरकार ने भेजे. यह सरकार तो इसे वितरण की जिम्मेवारी भी सही ढंग से नही निभा सकी. गरीबों ,विधवा बहनो, किसानों के खाते में कोरोना काल मे नरेंद्र मोदी की सरकार ने ही पैसे भेजे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार  वित्तीय कुप्रबंधन की शिकार है. बजट राशि खर्च करने में अक्षम सरकार केंद्र को दोष देने में ही समय गवां दिया. युवाओं केलिये पिछले बजट में घोषित बेरोजगारी भत्ता नही मिला.किसानों की धान खरीद सरकारी दर पर नही हुए. कहा कि यह सरकार प्रवासी भाइयों का भी मजदूर कह कर अपमानित कर रही.ये प्रवासी भाई बहन राज्य केलिये महत्वपूर्ण हैं.जिनके हुनर कौशल का उपयोग राज्य सरकार नही कर सकी और ये फिर से और अधिक संख्या में राज्य से बाहर पलायन को मजबूर हुए. उन्होंने कहा कि कोविड केलिये केंद्र सरकार ने जो200 करोड़ की सहायता दी उसका सरकार ने बंदरबांट कर दिया.

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास दर को कम दिखा रही जबकि कोरोना काल मे अपनी सरकार का विकास ज्यादा .यह अपने आप मे विरोधाभासी है. पैसे खर्च हुए नही ,बेरोजगारी बढ़ती गई बुनियादी सुविधाओं का विकास हुआ नही फिर कौन दी जादू की छड़ी ने करामात किया.

उन्होंने कहा कि इस बजट में भी अधिकांश आय केंद्रीय सहायता और केंद्रीय करों से ही दिखाया गया है फिर जनता के बीच केंद्र को कोसने में यह सरकार कोई कसर नही छोड़ती. बजट भाषण में मिनिरल कॉरिडोर की बात पर बोलते हुए  दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार अपने गठन के साथ ही अवैध मिनिरल कॉरिडोर चला रही.

इस सरकार में अवैध उत्खनन की बात सत्तापक्ष के विधायक ही लगा रहे. पत्थरों के अवैध उत्खनन में मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि संलिप्त हैं और मुख्यमंत्री मौन साधे हुए हैं. मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिये और इसकी सीबीआई से जांच की अनुशंसा करनी चाहिये.क्योंकि यह कारोबार अंतरराज्यीय नही बल्कि अंतर राष्ट्रीय भी है. उन्होंने कहा कि यह सरकार पिछले बजट की राशि भी नही खर्च कर सकी फिर नए बजट से क्या उम्मीद किया जाए. मुख्यमंत्री दाल भात योजना की लूट क्या गुरुजी योजना में बंद हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि बजट में कुलमिलाकर गोल गोल बातों से जलेबी बनाई गई है जिससे राज्य की जनता का कुछ भी भला नही होने वाला. यह सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है. प्रेसवार्ता में प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विकास को नयी दिशा देने वाला बजट-कांग्रेस

Next Post

राज्य सरकार का बजट निराशाजनक, उद्योग-व्यापार जगत को मिली उपेक्षा : महेश पोद्दार

Next Post
सांसद महेश पोद्दार व संजय सेठ उपराष्ट्रपति से मिलें

राज्य सरकार का बजट निराशाजनक, उद्योग-व्यापार जगत को मिली उपेक्षा : महेश पोद्दार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d