सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां पुलिस ने बुद्धेश्वर कुंभकार हत्याकांड का खुलासा करते हुए मामले से जुड़े तीनों अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और चाकू भी बरामद किया है.
साथ ही इनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है. आपको बता दें कि बीते रविवार को सरायकेला थाना अंतर्गत बीरबांस गांव के बुद्धेश्वर महतो नामक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी थी.
उसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. जहां पुलिस को हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. इधर पुलिस ने मामले से जुड़े तीनों अपराधियों शेख अनवर, अख्तर हुसैन और आसिफ अली उर्फ मुटरु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गिरफ्तार तीनों में दो अपराधी शेख अनवर और अख्तर हुसैन का आपराधिक इतिहास रहा है. वहीं जिले के एसपी ने इस हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद की बात कही है. वहीं इस खुलासे के बाद साफ हो गया है कि इलाके में जमीन माफियाओं का बोलबाला है. फिलहाल पुलिस जमीन माफियाओं की जड़ें खंगालने में जुट गई है.

