लखीसराय: लखीसराय सदर थाना अंतर्गत ग्राम पचेना मोड़ पर बिजली के तार की चपेट में आकर पचेना निवासी बाजो यादव के पुत्र पुलिस यादव की भैंस मर गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने लखीसराय सिकंदरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने 1 घंटे तक सड़क को जाम रखा जिसके कारण लगभग 1 किलोमीटर तक सड़क पर जाम लगा रहा.
मौके पर टाउन थाना, रामगढ़ थाना दोनों थानों की पुलिस ने जाम लगाऐ लोगों को समझा-बुझाकर बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम को हटाया गया. ग्रामीणों ने बताया जिस तार की वजह से भैंस मरी है. वह पोल 1 माह पूर्व आई आंधी और मूसलाधार बारिश की वजह से गिरा है लेकिन बिजली विभाग के द्वारा गिरे पोल को नहीं लगाया गया और उसमें करंट भी चालू कर दिया गया. करंट की चपेट में आने के कारण भैंस की मौत हो गई. ग्रामीणों द्वारा भैंस की कीमत 50 से 60 हजार रुपए बताई गई हैं.

