BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम विलास वेदांती ने कहा, ऐसा राम मंदिर बने जो पाकिस्तान से भी दिखाई दे

by bnnbharat.com
February 19, 2020
in समाचार
राम विलास वेदांती ने कहा, ऐसा राम मंदिर बने जो पाकिस्तान से भी दिखाई दे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राम मंदिर ट्रस्ट की आज पहली बैठक होनी है. इससे पहले पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कहा है कि वो चाहते हैं कि विश्व का सबसे ऊंचा 1111 फुट ऊंचा मंदिर बने.

राम विलास वेदांती ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि विश्व का सबसे ऊंचा 1111 फुट ऊंचा मंदिर बने. इस बैठक में यह निर्णय होना चाहिए. मैं जानता हूं कि इस देश के हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध सभी लोग चाहते हैं कि भव्य रामलला का मंदिर का निर्माण हो. आज वह बैठक हो रही है. यह एक ऐतिहासिक बैठक है. बाबर ने 1528 में मंदिर तोड़ा था. उसके बाद भारत सरकार के जरिए निर्मित किए किसी ट्रस्ट की यह पहली बैठक है.’

वेदांती ने कहा, ‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बैठक में हमारे लोग भारत के इतिहास का अहम निर्णय लेंगे. अयोध्या के इतिहास के महत्व का निर्णय लेंगे, अयोध्या के वैभव को बढ़ाने का निर्णय लेंगे. अयोध्या में ऐसा मंदिर बनाने का निर्णय हो, जो विश्व का मंदिर बने, जो अंतरराष्ट्रीय मंदिर के रूप में पहचान हासिल कर सके. जिसमें विश्व के सभी लोग दर्शन करने आए. जिसमें हम लोग विश्व के लोगों का स्वागत करें.’

राम विलास वेदांती का कहना है, ‘हम चाहते हैं कि मंदिर का निर्माण हो. ट्रस्ट में रहूं या ना रहूं लेकिन मंदिर का निर्माण होना चाहिए. कोई जरूरी नहीं है कि हम ट्रस्ट में रहे. मंदिर जल्दी बनने वाला नहीं है क्योंकि पहले रामलला की स्थापना के लिए अलग से एक छोटा मंदिर बनाना पड़ेगा. जहां उनको स्थापित किया जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘जहां रामलला विराजमान है, वहां भूमि का शोधन करने के बाद 50 फुट गहरी खाई को पाटना पड़ेगा. चारों तरफ चारदीवारी बनानी पड़ेगी. भवन को भव्यता देने के लिए हम सब लोगों ने मीटिंग करके जो पत्थर बाहर रखा था, उस पत्थर का भी उपयोग होना चाहिए.’

राम विलास वेदांती ने कहा, ‘मेरी इच्छा है कि विश्व का ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मंदिर बने. ऐसा मंदिर कहीं ना हो. ऐसा मंदिर बने जो पाकिस्तान के इस्लामाबाद से दिखाई दे. कराची, लाहौर, श्रीनगर, दिल्ली, कोलकाता, काठमांडू के अलावा श्रीलंका से भी दिखाई दे.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से रोकने का दिया निर्देश

Next Post

लालू यादव की बिगड़ी तबियत, दिल्ली भेजने की तैयारी

Next Post
लालू यादव की बिगड़ी तबियत, दिल्ली भेजने की तैयारी

लालू यादव की बिगड़ी तबियत, दिल्ली भेजने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d