ढाका:- बांग्लादेश (bangladesh) की शीतलाख्या नदी में 100 से अधिक लोगों को लेकर जा रहे एक छोटे यात्री जहाज के मालवाहक जहाज से टकरा जाने के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत (death) हो गई. घटना रविवार शाम नारायणगंज जिले में हुई जो राजधानी ढाका से करीब 16 किलोमीटर दक्षिण -पूर्व में स्थित है. ‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार रविवार को पांच शव बरामद किए गए और सोमवार को नौसेना, तटरक्षक, दमकल सेवा तथा पुलिस ने कुल 21 शव बरामद किए.
खबर के अनुसार मुंशीगंज स्थित शीतलाख्या नदी में सैयदपुर कोयला घाट के पास यात्री जहाज ‘एमएल सबीत अल हसन’ मालवाहक जहाज ‘एसकेएल-3’ से टक्कर के बाद डूब गया.

