BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के ‘Humsafar Resort’ की दीवार पर चला बुलडोजर

by bnnbharat.com
August 16, 2019
in समाचार
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के ‘Humsafar Resort’ की दीवार पर चला बुलडोजर

Bulldozer on the wall of Samajwadi Party MP Azam Khan's 'Humsafar Resort'

Share on FacebookShare on Twitter

रामपुर : समाजवादी पार्टी (सपा) के रामपुर से सांसद आजम खान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जौहर विवि का मामला अभी ठंडा नहीं हो पाया था कि शुक्रवार को उनके हमसफर रिसॉर्ट की दीवार पर बुलडोजर चला दिया गया. रिसॉर्ट की जिस दीवार को तोड़ा गया है, उसे लेकर सिंचाई विभाग ने पहले ही सांसद आजम खान को नोटिस जारी कर दिया था. यह रिसॉर्ट उनके बेटे अब्दुल्ला के नाम पर है.

Also Read This:- मजबूत शुरुआत के बाद 300 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

सिंचाई विभाग ने आरोप लगाया है कि रिसॉर्ट की यह दीवार सिंचाई विभाग की जमीन पर बना हुआ है. आजम खान को नोटिस देने के बाद भी इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया, इसीलिए हमें यह कदम उठाना पड़ा है.

सिंचाई विभाग की टीम पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंची और रिसॉर्ट की दीवार को तोड़ दिया. विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. जिला प्रशासन इसे लेकर मुस्तैद है. पुलिस को भी इस कार्रवाई की सूचना दी गई है. उप जिलाधिकारी ने तीन सप्ताह पहले ही हमसफर रिसॉर्ट के एक हिस्से को तोड़ने के आदेश दिए थे. यह दीवार सिंचाई विभाग की एक हजार वर्ग गज भूमि पर बनी थी.

रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने कहा, “यह जमीन पसियापुरा शुमाली से बड़कुसिया नाले की है. नाले पर कब्जे से जल निकासी में दिक्कत हो रही है. सिंचाई विभाग की ओर से अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया गया है. इस पर कोई सुनवाई न होने के कारण इसे तोड़कर हटाया जा रहा है.”

Also Read This:- सिर पर गेंद लगने के 1 महीने बाद अंपायर जॉन विलियम्स का निधन

आजम खान पर आरोप है, कि अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में रिसॉर्ट के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के नाले की एक हजार वर्ग गज जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है. सिंचाई विभाग इस मामले में कई बार आजम खां को नोटिस भी जारी कर चुका है. उधर से कोई जवाब न मिलने पर आज कार्रवाई की जा रही है.

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी की सरकार में आजम खान ने हमसफर रिसॉर्ट का निर्माण करवाया था. इस रिसॉर्ट का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एंडी मरे अमेरिकी ओपन में किसी भी वर्ग में नहीं लेंगे हिस्सा

Next Post

UP में दो अलग जगहों पर दारोगा और सिपाही ने की आत्महत्या

Next Post
UP में दो अलग जगहों पर दारोगा और सिपाही ने की आत्महत्या

UP में दो अलग जगहों पर दारोगा और सिपाही ने की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d