रांची: राजधानी के नामकुम चाय बागान में कर्मचारी चयन आयोग भवन के पास ताबड़तोड़ गोलियां चली. तीन युवकों को गोली लगी है. गोली लगने से रंजीत सिंह, प्रवीण कुमार व मुकेश झा घायल हो गये हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिका भेज दिया गया है. घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत हो गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. गोली लगने से घायल मुकेश झा और प्रवीण कुमार की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

