BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोने की चमक तेज होने से सर्राफा व्यवसाय मंदा

महंगाई व शादी में बंदिशों के चलते नहीं आ रहे ग्राहक, प्रतिदिन हो रहा लाखों का नुकसान

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in Uncategorized
सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मंहगा हुआ जेवर पहनना
Share on FacebookShare on Twitter

शशि भूषण दूबे कंचनीय,

लखनऊ: इन दिनों चाहे दस ग्राम सोना लेना हो या एक किलो चांदी दोनों के लिए आपको पचास हजार की रकम देनी पड़ेगी. लाॅकडाउन से पहले फरवरी माह में सर्राफा दुकानों का माल तो निकल गया, लेकिन अचानक लाॅकडाउन लगने से बाजार ठप हो गया, जिससे व्यापारियों के हाथ रकम ही रही. ऊपर से अब भाव बढ़ने से पुरानी बुकिंग घाटे के सौदे में तब्दील हो गई. कोरोना के चलते शादी भले ही रद्द हुई हो, लेकिन ग्राहकों ने अपने आर्डर कैंसिल नहीं किए हैं, जो व्यापारियों के लिए घाटे का सौदा साबित हुई है.

मार्च माह में होली के बाद अमूमन बाजार में सुस्ती रहती है. इसके बावजूद दैनिक बिक्री के बाद आई रकम से सर्राफा कारोबारियों ने जैसे-तैसे जेवर का स्टाक मेनटेन करने का प्रयास किया, लेकिन इसी महीने में अचानक लाॅकडाउन शुरू हो गया, जिसके चलते व्यापारियों के हाथों में पूंजी ही लगी. ढाई माह बाद जब बाजार खुला तो सोना 41000 से 50000 तक की ऊंचाई में पहुंच गया, जिससे पुरानी बुकिंग वाले व्यापारी घाटे में चले गए.

इसके अलावा जिन दुकनदारों ने अप्रैल-मई में अपने स्थाई ग्राहकों से जेवर की बुकिंग 41000/- के हिसाब से की थी, उनकी शादी तो हुई नही, लेकिन सोना लेने दुकानों पर आ गए. पहले से बयाना होने के कारण व्यापारियों को घाटे की मार झेलनी पड़ी. कुल मिलाकर सर्राफा व्यापारियों को जो जख्म लाॅकडाउन में मिला उस पर सोने-चांदी के बढ़े दामों ने नमक छिड़कने का काम किया.

तहसील सर्राफ कमेटी के अध्यक्ष कमलेश बाजपेई  ने बताया कि फरवरी-मार्च की बुकिंग में दुकानों का माल निकल गया, लेकिन होली की मंदी के बाद अचानक से लाॅकडाउन लगने की वजह से  काम ठप हो गया. परिणाम यह रहा कि रोकड़ ही हाथ रह गयी. अनलाॅक में जब बाजार खुला तो सोने चांदी के दाम 50000/- पहुंच गए. यही नहीं दाम बढ़ने से पुरानी बुकिंग नुकसान का सौदा बनी. सर्राफ कमेटी के संरक्षक शिव प्रसाद  अग्रवाल  ने बताया कि कोरोना के चलते लगाए गए लाॅकडाउन में बाजार बंद रहने से काफी नुकसान हो गया है.

चांदी का क्या रहा माहौल

लाॅकडाउन से पहले मार्च माह में चांदी का भाव 47000 रूपये प्रति किलो था. वहीं होली के बाद की सहालग में सुर्खी पकड़ने पर यह 48000 तक बिकी, लेकिन अनलाॅक-1 में दिशावर बाजारों के खुलते ही चांदी पहले 49000 फिर 50000 पहुंच गई.

माह वार क्या रहे सोने के भाव

माह    सोने का भाव प्रति दस ग्राम

  • फरवरी       41000
  • मार्च          42000-43000
  • अप्रैल        43900-44000
  • मई           48000
  • जून          49,700-50000 अनलाॅक-1 में

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारी वाहनों का मुख्‍य मार्गों में प्रवेश का समय निर्धारित

Next Post

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने किया जिला चिकित्सालय मुरैना का औचक निरीक्षण 

Next Post
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने किया जिला चिकित्सालय मुरैना का औचक निरीक्षण 

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने किया जिला चिकित्सालय मुरैना का औचक निरीक्षण 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d