जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: प्रयागराज में सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक हर हर गांव में दो बजे रात संदिग्ध परिस्थितियों में परिवार के भतीजे ने बुआ को मारी गोली. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार लिया.
परिजन दोनों को लेकर अस्पताल भागे लेकिन दोनो की मौत हो गयी. अचानक दो दो मौतें हो जाने से मौके पर म हड़कंप मच गया.
सूचना मिलते ही सीओ सोरांव आईपीएस अशोक वैंकट के, एसपी गंगापार नरेंद्र कुमार सिंह समेत सोरांव व कई अन्य थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई.
गोली मारने वाला बादल यादव मूल रूप से मलाक हरिहर का रहने वाला था जो कि शिवकुटी थाना क्षेत्र के जोधवल में रहता था, जबकि बुआ सपना यादव पुत्री प्रेम चंद्र की शादी 8 वर्ष पहले बनतरिया गांव में हुई थी.
डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है. इस बीच पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है.

