BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टेस्ट चैंपियनशिप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने बुमराह

by bnnbharat.com
September 1, 2019
in Uncategorized
टेस्ट चैंपियनशिप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने बुमराह

Bumrah became the first bowler to take a hat-trick in a test championship

Share on FacebookShare on Twitter

भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का वेस्टइंडीज दौरा जबरदस्त चल रहा है. वे अब तक दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में कुल मिलाकर 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इसमें उन्होंने दो बार पांच विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बुमराह ने हैट्रिक लेकर एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है. बुमराह अब टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

बता दें कि इसी साल 1 अगस्त से शुरू हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जून 2021 तक चलेगी, इस दौरान 9 टीमें मिलकर 72 मैच खेलेंगी और फिर अंकों के आधार पर फाइनल मैच खेला जाएगा जिसमें टेस्ट चैंपियन घोषित किया जाएगा.

इसी के तहत भारत भी टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला सीरीज खेल रही है जिसमें शनिवार को बुमराह ने अपनी लहराती गेंदों से कैरेबियाई बल्लेबाजों को परेशान किया और 13 ओवर के अंदर टॉप के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया.

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बुमराह ने पहले सातवें ओवर की चौथी गेंद पर कैम्पबेल को आउट किया और उसके बाद नौंवे ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार ब्रावो, ब्रुक्स और चेस को आउट कर अपनी पहली टेस्ट हैट्रिक पूरी की.

25 वर्षीय बुमराह का ये 12वां टेस्ट मैच है और इस दौरान उन्होंने पांच बार पांच विकेट चटकाए हैं. उन्होंने अब तक 61 विकेट भी अपने नाम किए है. अपने छोटे से करियर में बुमराह ने सभी मैच विदेशी जमीन पर ही खेले हैं. बुमराह एशिया के पहले गेंदबाज हैं जिसने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में पांच विकेट लिए हैं. इसके अलावा अब बुमराह ने हैट्रिक भी अपने नाम कर ली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजेंद्र चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक सिटी बस का परिचालन एक स्वागतयोग्य कदम

Next Post

बिग बॉस सीजन13 का प्रोमो हुआ रिलीज

Next Post
बिग बॉस सीजन13 का प्रोमो हुआ रिलीज

बिग बॉस सीजन13 का प्रोमो हुआ रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d