BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बुमराह की गेंदबाजी को समझना मुश्किल है: बल्लेबाज सीफर्ट

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
बुमराह की गेंदबाजी को समझना मुश्किल है: बल्लेबाज सीफर्ट

बुमराह की गेंदबाजी को समझना मुश्किल है: बल्लेबाज सीफर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

हैमिल्टन: न्यूजीलैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की विविधतापूर्ण गेंदबाजी को समझना मुश्किल है. यदि उनकी टीम को टी20 श्रृंखला में वापसी करनी है, तब भारत से सीखना होगा कि परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य बिठाया जाता है.

भारत ने रविवार को दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया था. इस मैंच में बुमराह ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया.

सीफर्ट ने कहा, यहां तक कि पहले मैच में भी बुमराह ने धीमी गेंदे की. अमूमन डेथ ओवरों में गेंदबाज सीधी लाइन पर गेंद करता है. इसके अलावा यार्कर करता है. वह अपनी गेंदों में काफी बदलाव करता है और उसकी गेंदों को खेलना मुश्किल है. इस मैच में 26 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, गेंद काफी रुककर आ रही थी जिससे मुश्किलें बढ़ी. इसके बाद एक बल्लेबाज के रूप में आपको कुछ अवसरों पर विकेटों से हटकर यह देखना होता कि क्या गेंद सीधी लाइन पर आ रही है. मैं विकेटों पर खड़ा रहने के बजाय कुछ अलग करने में विश्वास करता हूं.

सीफर्ट ने कहा, भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया कि कैसे गेंद की लाइन में आकर सही टाइमिंग से खेलना है. धीमे विकेट पर आपको इस तरह का खेल दिखाना होता है. उनकी (गेंदबाजों) लाइन बिगाड़ने की कोशिश करो, अच्छी गेंद पर भी शॉट लगाने के लिये सही स्थिति में आओ. टी20 क्रिकेट में यह महत्वपूर्ण होता है.

भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा अच्छी तरह से किया. सीफर्ट ने कहा कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन भारतीय बल्लेबाज उन पर पूरी तरह हावी रहे. न्यूजीलैंड की टीम अब भी श्रृंखला में वापसी करने के प्रति आश्वस्त है.

तीसरा मैच बुधवार को यहां खेला जाएगा जबकि अगले दो मैच वेलिंगटन और माउंट मौनगानुई में होगा. सीफर्ट ने कहा कि उनकी टीम 2019 की श्रृंखला की पुनरावृत्ति करना चाहेगी जब न्यूजीलैंड ने वापसी करके तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती थी.

उन्होंने कहा, ”हमने दो मैच गंवा दिये लेकिन हम बुरा नहीं खेले. हमने निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया लेकिन भारत बहुत अच्छा खेला. अगर हम बुधवार को श्रृंखला गंवा देते हैं तो यही सब कुछ समाप्त नहीं हो जाएगा. लेकिन अगर हम वहां जीत दर्ज करते हैं तो फिर चीजों को आगे लेकर जा सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कश्मीर से 370 हटाया गया था, उस्तरा नहीं: गिरिराज सिंह

Next Post

मुजफ्फरपुर बालिका गृह: बृजेश ठाकुर सहित 19 दोषियों को सुनाई जानी थी सजा, टली सुनवाई

Next Post
मुजफ्फरपुर बालिका गृह: बृजेश ठाकुर सहित 19 दोषियों को सुनाई जानी थी सजा, टली सुनवाई

मुजफ्फरपुर बालिका गृह: बृजेश ठाकुर सहित 19 दोषियों को सुनाई जानी थी सजा, टली सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d