BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चेन्नई और टाटा के मजदूरों को बुंडू पुलिस ने रोका

by bnnbharat.com
March 31, 2020
in Uncategorized
चेन्नई और टाटा के मजदूरों को बुंडू पुलिस ने रोका

चेन्नई और टाटा के मजदूरों को बुंडू पुलिस ने रोका

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना, 
बुंडू: देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद अन्य राज्यों से मजदूरों का पलायन अब भी जारी है. बुंडू थाना क्षेत्र में लगे चेकनाका में अन्य राज्यों से आ रहे मजदूरों को पुलिस ने रोक दिया. मजदूर कोडरमा के मरकच्चो अपने घर जाने के लिए निकले थे. घटना रात एक बजे के आसपास की है.

चेन्नई से 18 मजदूर और टाटा से 12 मजदूर कुल 30 मजदूर अपने अपने घर जाने के लिए निकले थे. मजदूरों ने बताया कि चेन्नई से वे तीन दिन पूर्व ही बगैर खाना खाए ही बुंडू तक पहुंच गए. बमुश्किल केवल पीने के पानी का जुगाड़ हो पाया था. सभी मजदूर डरे हुए थे, उन्हें चिंता थी कि कब घर पहुंचेंगे.

देर रात चेन्नई और टाटा से एक कंटेनर में और एक छोटे मिनी ट्रक में मजदूर सवार होकर बुंडू पहुंचे. सभी को बुंडू पुलिस ने कोरोना लॉकडाउन के मद्देनजर सीमा क्षेत्र पर रोक दिया और सभी मजदूरों को कंटेनर और मिनी ट्रक से उतारकर आज उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई.

Also Read This: तबलीगी जमात के 6 लोगों में कोरोना संक्रमण, 300 अस्पताल में भर्ती, मौलाना पर कसेगा शिकंजा 

बताया जाता है कि चेन्नई से 18 मजदूर कंटेनर में छुपकर बुंडू होते हुए कोडरमा मरकच्चो जाने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस बल ने अपनी ड्यूटी के दौरान मजदूरों को पकड़ लिया. मजदूरों ने बताया कि वे कोडरमा मरकच्चो के रहने वाले हैं और चेन्नई में मजदूरी का काम करते थे लेकिन कंपनी वालों ने काम बंद करा दिया और उन्हें घर जाने को कहा. इससे वे सभी एक साथ आवागमन की असुविधा होने के कारण कंटेनर में सवार होकर निकले थे. वहीं और एक मिनी ट्रक में टाटा जमशेदपुर से मजदूर अपने घर जाने के लिए निकले थे.

Also Read This: PM राहत कोष की फर्जी ID बनाकर लोगों से पैसा ऐंठने के मामले में FIR दर्ज 

बुंडू अनुमंडल के डॉक्टर ने पहुंचकर सभी 30 मजदूरों की स्क्रीनिंग की और उनसे पूछताछ की. पूछताछ करने पर मजदूरों ने किसी तरह की तबीयत खराब न होने की जानकारी दी. ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें कहा कि आप अपने घर में ही 14 दिनों के लिए अलग-थलग रहकर खुद को आइसोलेट कर सकते हैं. इससे आप भी सुरक्षित रहेंगे आपके परिवार वाले भी सुरक्षित रहेंगे. सभी मजदूरों को बुंडू पुलिस ने बिस्किट पानी दिया और अब उन्हें घर वापस भेजने की तैयारी की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन में 1.18 लाख लोग जगह-जगह फंसे, सीएम ने मदद का दिलाया भरोसा

Next Post

वाहन उपलब्ध कराए जाने संबंधित पत्र पहले ही किया जा चुका था विलोपित

Next Post
वाहन उपलब्ध कराए जाने संबंधित पत्र पहले ही किया जा चुका था विलोपित

वाहन उपलब्ध कराए जाने संबंधित पत्र पहले ही किया जा चुका था विलोपित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d