BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

7 दिन के अंदर दो शताब्दी एक्सप्रेस बन चुकी हैं बर्निंग ट्रेन, उठ रहें हैं सवाल

by bnnbharat.com
March 20, 2021
in समाचार
7 दिन के अंदर दो शताब्दी एक्सप्रेस बन चुकी हैं बर्निंग ट्रेन, उठ रहें हैं सवाल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह शताब्दी एक्सप्रेस में आग लग गयी. रेलवे द्वारा दी गयी जानकारी के मुकाबिक शनिवार की सुबह 6:45 बजे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लग गयी. प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं. आपको बता दें कि फिछले सात दिनों में दूसरी बार है कि जब शताब्दी एक्सप्रेस में आग लग चुकी है. पिछले दिनों देहरादून शताब्दी ट्रेन में भी आग लगने की घटना सामने आयी थी.

आज घटी घटना के बारे मे जानकारी देते हुए फायर ऑफिसर सुशील कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे सूचना मिली कि शताब्दी एक्सप्रेस के डिब्बे में आग लगी है. आग शताब्दी एक्सप्रेस के जनरेटर और सामान के डिब्बे में लगी थी. तुरंत उस डिब्बे को ट्रेन से अलग किया गया तथा डिब्बे का दरवाजा तोड़कर आग बुझाई गई. उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. आग कैसे लगी ये जांच के बाद पता चलेगा.

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग की घटना सामने आयी थी. 13 मार्च को लगी देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग की घटना की प्रारंभिक वजह को शॉर्ट सर्किट बताया गया था. हालांकि, बाद में जांच समिति की रिपोर्ट में बताया गया कि आग लगने की वजह टॉयलेट में स्मोकिंग करना था. वहीं नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस आज लगी आग के बारे में अभी कुछ जानकारी सामने नहीं आयी है.

मालूम हो कि शताब्दी एक्सप्रेस देश की सबसे उम्दा और सुरक्षित ट्रेनों में से एक हैं और एक हफ्ते में दो शताब्दी ट्रेनों में आग लगना चिंता का विषय हैं. बता दें कि ट्रेनों में आग लगने के पीछे तकनीकी और बाहरी कारण होते हैं. तकनीकी कारणों में शार्ट सर्किट जैसे वहीं बाहरी कारणों में कोई यात्री एगर ज्वलनशील पदार्थ ट्रेन में ले जाता है तो उससे भी आग लगने का खतरा रहता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Mumbai Saga Review : जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सगा

Next Post

वर्ल्ड पखाला दिवस

Next Post
वर्ल्ड पखाला दिवस

वर्ल्ड पखाला दिवस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d