BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झाड़ियों में मिला युवती का जला हुआ शव, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
झाड़ियों में मिला युवती का जला हुआ शव, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हाईवे किनारे झाड़ियों में एक युवती का जला हुआ शव मिला है. शव मिलने की जानकारी से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई.

नहीं हो पाई है शिनाख्त

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती को बाहर से लाकर मार दिया गया है. शव की शिनाख्त ना हो पाए इसलिए उसे जला दिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि कोखराज इलाके में एक युवती की जली हुए लाश मिली है. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही शव की शिनाख्त करा ली जाएगी.

झाड़ियों में पड़ा था शव

कोखराज थाना क्षेत्र के कौशांबी-प्रयागराज मुख्य मार्ग के लोहरा गांव के पास मंगलवार की शाम आसपास के किसान अपने खेतों में काम करने के बाद वापस घर जा रहे थे. तभी उनकी निगाह झाड़ियों की तरफ गई है, जहां उन्हें कुछ जला हुआ नजर आया. ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो एक युवती का जला हुआ शव पड़ा था. शव मिलने की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया.

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूचना मिलने के बाद कोखराज पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की गई. लेकिन, किसी भी ग्रामीण ने शव की शिनाख्त नहीं की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कोखराज पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की. शव का हुलिया बताकर उसकी शिनाख्त करवाने की कोशिश की गई लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली फिर से अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

Next Post

‘महावीर अवार्ड’ से नवाजे जाएंगे सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार

Next Post
‘महावीर अवार्ड’ से नवाजे जाएंगे सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार

'महावीर अवार्ड' से नवाजे जाएंगे सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d