उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के हाटा कोतवाली इलाके के हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक से पहले एक बस टकराई और पीछे से कार ने बस में टक्कर मार दी जिसमें नौ लोग घायल हो गये.
पुलिस ने यहां कहा कि घायलों में तीन की हालत नाजुक है जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है. शुक्रवार की सुबह एक लग्जरी बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी. बस अभी हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुजहना गांव के सामने पहुंची थी कि पहले से खड़े ट्रक से टकरा गयी, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
ट्रक और बस के टकराने के दौरान ही गोरखपुर की तरफ से कसया जा रही कार पीछे से बस से भिड़ गयी. इससे कार में बैठे तीन लोग घायल हो गये . इसके अलावा टक्कर से बस में सवार छह लोग भी घायल हुए हैं.

