BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बस और पिकअप की जोरदार टक्कर, ड्राइवर सहित 9 लोगों की मौत, 30 घायल

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
बस और पिकअप की जोरदार टक्कर, ड्राइवर  सहित 9 लोगों की मौत, 30 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

पीलीभीत: पीलीभीत में असम हाईवे के पूरनपुर और सेहरामऊ बार्डर पर एक बरातघर के पास लखनऊ से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर हो गई. हादसे के बाद दोनों वाहन रोड से नीचे खाई में जाकर पलट गए. 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को सीएचसी पूरनपुर भिजवाना शुरु किया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि हादसे में पिकअप और बस में सवार 30 लोग घायल हो गए.
हादसे की सूचना मिलने पर पूरे जिले में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. गौरतलब है कि यह हादसा शनिवार सुबह हुआ, जब पीलीभीत डिपो की एक अनुबंधित बस लखनऊ से सवारी लेकर जिले की ओर आ रही थी. 
बस जब असम हाईवे पर पहुंची तो वहां से एक पिकअप वैन जा रही थी. तभी रात करीब ढाई बजे अंधेरा होने के कारण पिकअप वैन रोडवेज बस में जा घुसी. बस और पिकअप वैन की टक्कर होते ही तेज धमाका हुआ.

हादसे के बाद पिकअप और बस पलट कर सड़क के किनारे खाई में गिर गई. हादसे में बस के चीथड़े उड़ गए। बस की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में लखनऊ के मकैनपुर निवासी संतोष लोधी, लखनऊ महानगर निवासी मोहन बहादुर और उनकी पत्नी कलावती, दीपा विश्वास, बहराइच निवासी बाबाद्दीन, श्याम कुमार और रोडवेज बस के चालक मोहल्ला डालचंद निवासी शकील की मौत हो गई. 

हालांकि अन्य दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. हादसे में मरने वालों की संख्या नौ बताई जा रही है. जबकि 3० लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर एसपी जयप्रकाश दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. घायलों को निकाल कर उन्हें अस्पताल भिजवाया गया.

मरने वाले लोगों के शव को गाड़ी से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया. डीएम पुलकित खरे ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना. एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बस और पिकअप की भिड़त में नौ लोगों की मौत हो गई है. 30 लोग घायल हो गए. घायलों को रेसक्यू कर उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मृतकों के परिवार वालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया।.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो युवकों ने नाबालिग को अगवा कर किया गैंगरेप, गिरफ्तार

Next Post

अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, चढ़ रहा स्लाइन

Next Post
अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, चढ़ रहा स्लाइन

अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, चढ़ रहा स्लाइन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d