सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रुन्नीसैदपुर एनएच-77 पर महिंदवारा थानाक्षेत्र के कोआहीं चौक के समीप एक बस और ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि गंभीर रूप से जख्मी पांच लोगों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया है. घायलों में दो लोगों की स्थिति काफी चिंताजनक बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि बस सीतामढ़ी से मुजफ़्फरपुर की ओर जा रही थी. तभी विपरीत दिशा से सीतामढ़ी आ रही ऑटो की कोआहीं चौक से करीब 100 मीटर पूरब जोरदार टक्कर हो गई.
गौरतलब है कि मरने वालों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिनकी अबतक पहचान नहीं हो सकी है.

