देवेन्द्र सिंह पायक,
UP(झांसी): झांसी बस स्टैंड से सवारियों को लेकर एक बस मऊरानीपुर की ओर जा रही थी. जब यह बस भगवंतपुरा के आस पास पहुंची तभी बस के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया,और बस अनियंत्रित होकर पलट गई. और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया बताया जा रहा है कि यात्रियों को मामूली चोटे हैं.
बस अनियंत्रित कैसे हुई कारण स्पष्ट नहीं हो सका

