नई दिल्ली: प्रदेश रोडवेज की एक बस शनिवार तड़के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में एक पेड़ से टकरा गई. इसमें करीब 20 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया. इस हादसे को लेकर आरपी मीणा, डीसीपी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली ने कहा कि करीब 3:22 बजे पुलिस स्टेशन एनएफसी में सुखदेव विहार के पास दुर्घटना के बारे में कॉल मिली.पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची.पीसीआर और कैटस एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची.
यूपी रोडवेज बस एक पेड़ से टकरा गई
सीएनजी पंप के पास सीआरपीआर कार्यालय के सामने मथुरा रोड पर यूपी रोडवेज बस एक पेड़ से टकरा गई.बस बाह, आगरा की तरफ से आ रही थी और आईएसबीटी सराय काले खां की तरफ जा रही थी.कई लोग घायल हुए है.स्थानीय पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर, एम्स में स्थानांतरित कर दिया.दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है.अधिकारी ने कहा इस संबंध में आगरा डिपो के अधिकारियों को सूचित किया गया है.

