BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बस हाईजैक करने वाला पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in Uncategorized
बस हाईजैक करने वाला पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में 34 यात्रियों से भरी बस का हाईजैक करने के मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता को गुरुवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गयी. पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया.

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बब्लू कुमार ने बताया, “मलपुरा क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास से मंगलवार रात को बदमाशों ने यात्रियों से भरी बस का अपहरण किया था. मुख्य अभियुक्त प्रदीप गुप्ता और उसके साथियों को खोजने में हमारी पुलिस टीमें कल से लगी थी. हमारी टीमें फिरोजाबाद, इटावा में भ्रमणशील थी.

आज सुबह पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़ हुई है. जिसमें मुख्य अभियुक्त प्रदीप गुप्ता घायल हो गया है. उसका एक और साथी अयतेन्द्र यादव खेतों की ओर भागने में कामयाब हो गया है. पुलिस टीम द्वारा उसकी खोज हो रही है. मुख्य अभियुक्त से उसके और साथियों के बारे में पूछताछ हो रही है.”

ज्ञात हो कि मलपुरा क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास से मंगलवार रात को बदमाशों ने यात्रियों से भरी बस का अपहरण किया था. बुधवार को सुबह छह बजे चालक और परिचालकों ने मलपुरा थाने में घटना की सूचना दी. इस मामले में परिचालक रामविशाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती और अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया था.

पुलिस की जांच में अपहरणकांड में जैतपुर निवासी प्रदीप गुप्ता का नाम सामने आया. सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के बाद पुलिस फीरोजाबाद, आगरा और इटावा में उसकी तलाश में लगी थी. रातभर पुलिस दबिश देती रही. रात में ही इटावा से पुलिस ने उसकी एक्सयूवी कार को बरामद कर लिया.

इसके बाद सुबह पांच बजे फतेहाबाद के भलोखरा चौराहा पर गुरुवार सुबह प्रदीप गुप्ता अपने साथी यतेंद्र यादव के साथ जा रहा था. तभी पुलिस से मुठभेड़ हो गयी और घायल प्रदीप से पूछताछ हो रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड 5 में 41 लाख से बनने वाली सीसी रोड़ों का किया भूमि पूजन

Next Post

गंगा पुल एप्रोच पथ निर्माण को लेकर टीम ने किया सर्वे

Next Post
गंगा पुल एप्रोच पथ निर्माण को लेकर टीम ने किया सर्वे

गंगा पुल एप्रोच पथ निर्माण को लेकर टीम ने किया सर्वे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d