BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पांच महीने बाद बसों का परिचालन शुरू, मॉल, रेस्टोरेंट व होटल खुले

बाजार की रौनक बढ़ी

by bnnbharat.com
September 1, 2020
in समाचार
पांच महीने बाद बसों का परिचालन शुरू, मॉल, रेस्टोरेंट व होटल खुले
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लॉकडाउन और अनलॉक की लंबी प्रक्रिया के बाद झारखंड में करीब पांच महीने बाद आज से अंतर जिला यात्री बस सेवा की शुरुआत हो गयी, जबकि शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्टोरेंट भी खुल गये. बस परिवहन सेवा और मॉल,रेस्टोरेंट तथा होटल में राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. इस दौरान बिना मास्क पहने किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि संचालक और कर्मचारियों के लिए फेस मॉस्क पहनना अनिवार्य है.

राज्य में आज सुबह से करीब तीन हजार यात्री बसों का अंतर जिला परिचालन शुरू होने से राजधानी रांची के बस स्टैंडों में सुबह से ही रौनक देखी गयी. परिवहन विभाग की ओर से बसों के परिचालन को लेकर जारी दिशा-निर्देश के तहत बसों में मौजूद सीट के मुकाबले आधी संख्या में ही यात्रियों को बस में बैठाने की अनुमति मिली है. जिसके कारण यात्रियों से अधिक किराये की वसूली की जा रही है. परिवहन सेवा शुरू होने से एक से दूसरे जिले में जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

बस में सवार होने से पहले यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग किया जा रहा है और बॉडी टेंप्रेचर सामान्य होने पर ही यात्रा की अनुमति दी जा रही है. फ्लाइट की तर्ज पर बस में सफर शुरू होने से पहले कंडक्टर यात्रियों को कोरोना से जुड़ी सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दे रहे रहे है. उन्हें बताया जा रहा है कि कॉमन स्थान को बार-बार न छूएं, एक जगह बैठें, हाथ को सेनिटाइज करें, मास्क लगाकर ही सफल करें.

इधर, सूबे में पांच महीनों से बंद रहे शॉपिंग मॉल और कॉन्प्लेक्स आज से खुल गये. एक और जहां दुकानदार  खुद सोशल डिस्टेंसिंग वह अन्य सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं. वही उपभोक्ता या ग्राहक भी कोरोना के खतरे से अनजान नहीं है.   ग्राहक जहां मास्क लगाए दिखे वही वे सामानों को छूने से परहेज करते भी नजर आए. अपर बाजार के विकास बताते हैं कि भले ही माल खुल गए हो लेकिन कोविड-19 का खतरा कम नहीं हुआ है अतएव सावधानी जरूरी है. राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले में यह साफ किया गया था.

शॉपिंग मॉल, सलून , होटल तथा रेस्टोरेंट खोलने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश का पालन करना होगा. इस गाइडलाइन के तहत सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करना भी सुनिश्चित कराया जा रहा है. सरकार और जनता दोनों ही कोविड-19 के खतरों के प्रति सजग है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर्थिक परेशानी से जूझ रहे चाय विक्रेता ने आग लगाकर दे दी जान

Next Post

कूपर अस्पताल के डीन और HOD से रिया के मुर्दाघर में जाने को लेकर मानवाधिकार आयोग ने की पूछताछ

Next Post
कूपर अस्पताल के डीन और HOD से रिया के मुर्दाघर में जाने को लेकर मानवाधिकार आयोग ने की पूछताछ

कूपर अस्पताल के डीन और HOD से रिया के मुर्दाघर में जाने को लेकर मानवाधिकार आयोग ने की पूछताछ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d