BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आर्थिक सलाहकार ने कहा, तरक्की के लिए कारोबार के अनुकूल नीतियां बनानी होंगी

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in समाचार
आर्थिक सलाहकार ने कहा, तरक्की के लिए कारोबार के अनुकूल नीतियां बनानी होंगी

आर्थिक सलाहकार ने कहा, तरक्की के लिए कारोबार के अनुकूल नीतियां बनानी होंगी

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमणियन ने कहा कि तरक्की के लिए कारोबार के अनुकूल नीतियां बनानी होंगी. जब पूरे कारोबार जगत को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जाएंगी, तभी बाजार के अदृश्य हाथों को बल मिलेगा और यही देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य तक पहुंचाएगा.

आईआईटी कानपुर में एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ‎कि कारोबारियों से दोस्ती को ध्यान में रखकर नीतियां बनाने से सिर्फ खास-खास लोगों को ही लाभ मिलता है. हमें बाजार के अदृश्य हाथों को ताकत देने के लिए इससे बचने की जरूरत है. हमें कारोबार के अनुकूल नीतियां बनानी होंगी तभी देश में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जा सकेगा.

हालांकि, इसमें अभी कुछ और दूरी तय करने की जरूरत है. सुब्रमणियन ने कहा कि आरोप लगता रहा है कि स्वतंत्रता के बाद से 1991 में हुए उदारीकरण तक सिर्फ कुछ कारोबारियों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई गईं.

उन्होंने दावा किया कि अब इसमें बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि दूरसंचार स्पेक्ट्रम आवंटन पर 2011 में कैग की रिपोर्ट आने के बाद ऐसी कंपनियों में निवेश पर कमाई काफी कम रही जो संपर्कों वाली कंपनी मानी जाती हैं.

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि क्रोनी कैपिटलिज्म के साथ एक दिक्कत है, यह आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए कारोबार का बेहतर मॉडल नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें हमेशा ऐसे रचनात्मक विध्वंस पर ध्यान देना चाहिए, जहां पहले से मौजूद कॉरपोरेट घरानों को चुनौतियां मिलती हों.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शांत होते कश्मीर में 250 आतंकी सक्रिय

Next Post

बीआरपी सीआरपी महासंघ की बैठक, नियमतिकरण को ले कोर्ट के शरण मे जाएंगे बीआरपी सीआरपी

Next Post
बीआरपी सीआरपी महासंघ की बैठक, नियमतिकरण को ले कोर्ट के शरण मे जाएंगे बीआरपी सीआरपी

बीआरपी सीआरपी महासंघ की बैठक, नियमतिकरण को ले कोर्ट के शरण मे जाएंगे बीआरपी सीआरपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d