BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आदित्यपुर के भाटिया बस्ती में व्यवसायी पर तलवार से हमला

उधर केस उठाने को लेकर अपराधियों द्वारा व्यवसायी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था.

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in Uncategorized
आदित्यपुर के भाटिया बस्ती में व्यवसायी पर तलवार से हमला

आदित्यपुर के भाटिया बस्ती में व्यवसायी पर तलवार से हमला

Share on FacebookShare on Twitter

आदित्यपुर: कोरोना संकट को लेकर जहा पूरा देश परेशान है. झारखंड में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. जिसको ले कर पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. वहीं लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती में अपराधियों ने व्यवसायी नीरज कुमार गुप्ता पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. उधर गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. गौरतलब है कि 5 दिन पूर्व भाटिया बस्ती के ही आशीष गिरोह ने रंगदारी को लेकर व्यवसायी नीरज गुप्ता और उनके पुत्र अंकित पर जानलेवा हमला किया था. जिसकी शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज कराई गई थी. उधर केस उठाने को लेकर अपराधियों द्वारा व्यवसायी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था.

इधर शनिवार सुबह नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक बाइक पर सवार आशीष गिरोह के दो लोग तलवार लेकर व्यवसायी नीरज गुप्ता के दुकान पर पहुंचकर जब तक किसी को कुछ समझ में आता इससे पूर्व बेखौफ अपराधियों ने तलवार से एक के बाद एक पर हमला करना शुरू कर दिया. वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोग इस घटना के बाद आक्रोशित हो उठे और अपराधियों को खदेड़ना शुरू कर दिया. इस दौरान अपराधी तलवार छोड़कर ही भागने में सफल रहे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगानी पड़ी. जहां तीन तीन थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को काबू करने के प्रयास में घंटों जुटे रहे. उधर स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने अपराधियों के परिवार वालों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. जबकि अपराधी भागने में सफल रहे.

बताया जा रहा है कि इलाके में व्यापक पैमाने पर अफीम, चरस और गांजा का कारोबार होता है. आए दिन इलाके के लोगों में दहशत फैलाने को लेकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहता है. वहीं परिवार वालों का आरोप है कि 5 दिन पूर्व हुए घटना के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. फिलहाल इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. उधर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सामाजिक संस्था “दिशा” की ओर से ढाई सौ गरीबों को कराया गया भोजन

Next Post

चुनौतियों के लिए तैयार रहें सभी पदाधिकारी: उपायुक्त 

Next Post
चुनौतियों के लिए तैयार रहें सभी पदाधिकारी: उपायुक्त 

चुनौतियों के लिए तैयार रहें सभी पदाधिकारी: उपायुक्त 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d