रांचीः- सिमडेगा के रेंगारी थाना क्षेत्र के कोनपाला बाजार में दिनदहाड़े अज्ञात नकाबपोश अपराधों ने एक व्यापारी महानन्द साहू को गोली मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार व्यापारी बाजार में सामान खरीदने गया था इसी बीच अचानक अज्ञात अपराधी आकर उनसे पैसा की लूटपाट किया और गोली मारकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट चुकी है.

