BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

व्यवसायी के घर भीषण डकैती, 25 लाख की संपत्ति लूटी

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
NRI दंपति को बंधक बनाकर 10 लाख की लूट
Share on FacebookShare on Twitter

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया से रविवार को व्यवसायी के घर से भीषण डकैती का मामला सामने आया है. घटना नवगछिया के झंडापुर ओपी थाना के औलियाबाद की है, जहां बीती रात अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यवसायी के घर से जमकर लूटपाट की. पीड़ित परिवार की मानें तो अपराधियों ने तकरीबन 20 लाख रुपए नकद और पांच लाख रुपए के आभूषण लूट लिए हैं.

बंधक बनाकर की लूटपाट

घटना के संबंध में पीड़ित व्यापारी ने बताया कि 5 की संख्या में आए अपराधियों ने पहले घरवालों को बंधक बनाया. इसके बाद हत्या करने की धमकी देते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है. मिली जानकारी अनुसार इससे पहले भी अपराधियों ने थाना के पास इस प्रकार से घटना को अंजाम दिया था.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

ऐसे में दोबारा इस तरह की घटना से नाराज व्यापारियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपनी दुकानों को बंद कर लिया है. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची झंडापुर थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

एसपी ने किया एसआईटी का गठन

इस संबंध में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए उन्होंने एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है. एसपी की मानें तो जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. गौरतलब है कि नवगछिया में लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओं से एसपी सुशांत कुमार सरोज परेशान हैं. बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अब वे सवालों के घेरे में आने लगे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 महीने बाद दिल्ली-राजस्थान में आज से खुल रहे हैं स्कूल

Next Post

व्यक्ति ने दो बच्चों को गंगनहर में फेंका, एक की मौत, एक लापता

Next Post
मुजफ्फरपुर में डूबने से चार सगी बहनें समेत छह की मौत

व्यक्ति ने दो बच्चों को गंगनहर में फेंका, एक की मौत, एक लापता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d