जोधपुर: शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 8 में गुजरी रात किराणा व्यवसायी पुत्र ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. वह सोमवार शाम को दुकान से लौटा था. मरने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा. जिसमें उसने मर्जी से मरना बताने के साथ पापा मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. मैं आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया. घटना के संबंध में देर रात पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची.
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि इस बारे में चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 8/414 निवासी राजेश जेठानी पुत्र किशोर कुमार जेठानी ने रिपोर्ट दी. इसमें बताया कि उसके छोटे भाई 23 साल के मुकेश जेठानी ने रात को घर की ऊपरी मंजिल पर जाकर रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के हुक में झूल कर जान दे दी. इस बारे में घरवालों को रात आठ बजे पता लगा. तब उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत बता दिया. मरने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा था. जिसे पुलिस ने जब्त किया.
थानाधिकारी के अनुसार मृतक मुकेश जेठानी कल शाम को ही दुकान से लौटा था. पिता घंटाघर में किराना की दुकान चलाते है. आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया. परिवार भी ठीकठाक है. आज सुबह शव की कार्रवाई करवा परिजन को सौंपा गया.

