BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

GST से कारोबारियों को कई सहूलियतें मिली: वित्त मंत्रालय

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in Uncategorized
GST से कारोबारियों को कई सहूलियतें मिली: वित्त मंत्रालय
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी से कारोबारियों को काफी फायदा है और सरकार ने काफी सहूलियतें दी हैं. कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए 40 लाख रुपये सालाना तक के टर्नओवर वाले कारोबार को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है. वित्त मंत्रालय ने जीएसटी से कारोबार जगत के फायदे को लेकर अपनी उपलब्धियां गिनाई हैं.

गौरतलब है कि 27 अगस्त को जीएसटी कौंसिल की 41वीं बैठक होने वाली है. वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने 1.5 करोड़ रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाले कारोबार को कम्पोजिट स्कीम का चुनाव कर सिर्फ 1 फीसदी टैक्स देने का विकल्प दिया है.

गौरतलब है कि अरुण जेटली के वित्त मंत्री रहने के दौरान ही साल 2019 की जनवरी में गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स कौंसिल ने छोटे कारोबारियों को बड़ा तोहफा दिया था. 40 लाख रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाली कंपनियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन से मुक्ति दे दी गई.

पहले यह सीमा 20 लाख रुपये की थी. इसी तरह जीएसटी काउंसिल ने पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों की कंपनियों के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन से छूट की सीमा 10 लाख रुपये से दोगुना कर 20 लाख रुपये सालना टर्नओवर करने का ऐलान किया था.

इसी तरह निर्माण क्षेत्र, खासकर हाउसिंग सेक्टर को भी कई राहत दी गई है. इस सेक्टर के लिए अब जीएसटी रेट सिर्फ 5 फीसदी है. यही नहीं अफोर्डेबल हा​उसिंग के लिए जीएसटी को सिर्फ 1 फीसदी कर दिया गया है.

वित्त मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद टैक्सपेयर बेस दोगुना हो गया है. शुरुआत में जीएसटी के तहत आने वाले एसेसी यानी कारोबारी करीब 65 लाख थे, अब यह संख्या बढ़कर 1.24 करोड़ तक पहुंच गई है.

वित्त मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी की सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह से ऑटोमेटेड हैं. अब तक 50 करोड़ रिटर्न ऑनलाइन फाइल हो चुके हैं और 131 करोड़ ई-वे बिल जनरेट हुए हैं.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आखिर क्यों वॉटर स्टोन रिसॉर्ट रहने चले गए थे सुशांत, क्या था राज ? कुक ने किया बड़ा खुलासा

Next Post

संपत्ति न देने पर बेटे ने कर दी पिता की बेरहमी से हत्या

Next Post
दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता की हत्या

संपत्ति न देने पर बेटे ने कर दी पिता की बेरहमी से हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d