BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कपड़ा-जूता की दुकान खुलने से व्यवसायियों के चेहरे की लौटी चमक

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in समाचार
कपड़ा-जूता की दुकान खुलने से व्यवसायियों के चेहरे की लौटी चमक
Share on FacebookShare on Twitter
  • ढ़ाई महीने से अधिक समय से बंद दुकानें खुलने से ग्राहकों को भी राहत

रांची: झारखंड में अनलॉक-1.0 के दौरान राज्य सरकार द्वारा कपड़ा और जूते-चप्पल की दुकान को खोलने को अनुमति दिये जाने के बाद शुक्रवार से बाजार में खासी रौनक देखी गयी.

राज्य सरकार के आदेश के बाद आज सुबह कपड़े और जूते की दुकानें खुलने से इस व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी देखी गयी. साथ ही ग्राहकों को भी बड़ी राहत मिली है.

लंबे समय से जूता-चप्पल और कपड़े की दुकानें बंद रहने के कारण लोगों को भी थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. आज राहत मिलने के बाद दुकानदार अपना माल सजाने में व्यस्त दिख रहे हैं, वहीं ग्रामीणों की भी भीड़ भी दुकानों में उमड़ने लगी है.

राज्य सरकार के आदेश के बाद सुबह से व्यापारी अपने-अपने दुकानों पर पहुंच कर दुकान की साफ-सफाई करते दिखे. राजधानी में सुबह का मौसम साफ होने से ज्यादातर ने दुकान के बाहर सामान निकालकर साफ-सफाई करने के बाद अपनी दुकानों को संजाया. रांची के अपर बाजार की रंगरेज गली में पहले की तरह रौनक दिख रही है.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 5.0 और अनलॉक 1.0 के दौरान कई क्षेत्रों को खोलने की छुट दी थी और इस संबंध में निर्णय लेने की जिम्मेवारी राज्य सरकारों पर छोड़ी थी, लेकिन राज्य सरकार ने सूबे में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए 1 जून से कई अन्य छूट दी थी, लेकिन कपड़ा और जूते-चप्पल की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी थी.

यह छूट आज से मिली है. वहीं अब भी फुटपाथ दुकानदारों, सैलुन और निजी यात्री बस के परिचालन की छूट झारखंड में नहीं मिली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची के थड़पखना में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज

Next Post

मास्क लगाना अनिवार्य, डीएम ने जारी किया आदेश

Next Post
मास्क लगाना अनिवार्य, डीएम ने जारी किया आदेश

मास्क लगाना अनिवार्य, डीएम ने जारी किया आदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d