BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भोज खाने से 100 लोग बीमार

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

Patna.दरभंगा जिले के सदर प्रखंड की छोटाईपट्टी पंचायत के मामल गांव में शादी के मटकोर के कार्यक्रम के दौरान रविवार की रात चना खाने से गांव के ही करीब एक सौ लोग बीमार हो गए. उनमें से करीब 30 से 40 लोगों गंभीर हो गए. बीमार लोगों में बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल रहे. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया. इस बीच घटना की सूचना मिलने के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि सिन्हा व स्वास्थ्य प्रबंधक रेवती रमण सक्रिय हुए. गांव में मेडिकल टीम भेजकर सबकी जांच कराई गई. सभी लोगों की हालत अब स्थिर है.
बताया गया है कि मामल गांव की एक आंगनबाड़ी सेविका की बच्चे की शादी के मौके पर मटकोर का कार्यक्रम था.
कार्यक्रम में गांव व आसपास के लोग शामिल थे. मटकोर के बाद इन सभी लोगों के बीच चने का वितरण किया गया. जितने लोगों ने चना खाया सभी घर पहुंचते-पहुंचते बीमार शिकार हो गए. रविवार की रात्रि जैसे तैसे सभी लोगों ने बिताया .

सोमवार की सुबह से ही कई लोगों की स्थिति गंभीर हो गई . स्थानीय लोगों की मदद से कुछ लोगों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. इस बीच मौके पर पहुंची सामाजिक कार्यकर्ता रेणु देवी, स्थानीय मुखिया अमरजीत सिंह, उप मुखिया क्विलाश मंडल, संतोष कुमार सिंह समेत दर्जनों लोगों ने सभी के लिए गाड़ी का प्रबंध कर नर्सिंग होम में भेजा. बीमार लोगों में तीन बच्चे क्रमस: सोनू मोनू और गोलू स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. बीडीओ ने बताया कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं. लगातार सभी लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1.60 लाख नए केस

Next Post

पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं,कहा जय माता दी

Next Post
पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं,कहा जय माता दी

पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं,कहा जय माता दी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d