मुरैना: उपचुनाव जिसमें 04 जौरा, 05 सुमावली, 06 मुरैना, 07 दिमनी और 08 अम्बाह विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण संपन्न होना है. इसके लिये संपूर्ण चुनाव में सेक्टर ऑफिसरों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है.
सेक्टर ऑफिसर अपने-अपने सेक्टर में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी प्रकार की चुनाव कार्य में गलती नहीं होनी चाहिये. जहां समझ में नहीं आये उसे पूछा जा सकता है, किन्तु जानबूझ कर चुनाव कार्य में गलती की गई तो गलती की सजा चुनाव नियमों के तहत कड़ी होगी.
यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका दास ने शुक्रवार को अंबाह मुख्यालय पर पी.जी. कॉलेज अंबाह में सेक्टर अधिकारियों को दिय.
बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एलके पाण्डे, एसडीएम अम्बाह विनोद सिंह, तहसीलदार अम्बाह सर्वेश यादव, तहसीलदार पोरसा नागोरिया, अंबाह विधानसभा क्षेत्र के लिये बनाये गये सेक्टर ऑफिसर उपस्थित थे.

