BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्नाटक में अक्तूबर में नहीं दिसंबर में होंगे उपचुनाव

by bnnbharat.com
September 28, 2019
in समाचार
कर्नाटक में अक्तूबर में नहीं दिसंबर में होंगे उपचुनाव
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों के लिए अब पांच दिसंबर को उपचुनाव होंगे. इसकी जानकारी शुक्रवार को चुनाव आयोग ने दी. चुनाव आयोग ने कहा, ‘पांच दिसंबर को चुनाव शुरू होंगे और 11 दिसंबर से पहले चुनाव खत्म हो जाएंगे. ‘

राज्य की 15 विधानसभा सीटों- अथनी, कगवाड, गोकक, येल्लापुर, हीरेकेरुर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिक्काबल्लापुर, केआर पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी, शिवाजीनगर, होसाकोटे, कृष्णाराजपेट और हुंसूर के लिए सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान होंगे.

चुनाव आयोग के अनुसार उम्मीदवार 11 नवंबर से 18 नवंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. आयोग ने एक बयान में कहा कि नामांकन की जांच के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की गई है. प्रत्याशी 21 नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.

गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने तीन जजों की पीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस एनवी रमन्ना से कहा कि वह 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को तब तक के लिए रद्द कर सकता है जब तक कि अदालत अयोग्य ठहराए गए 17 विधायकों पर फैसला लेती है.

कर्नाटक के पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार ने उन 17 विधायकों को अयोग्य करार दिया था जिन्होंने कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर के गठबंधन वाली सरकार से इस्तीफा दे दिया था. यह सभी विधायक शीर्ष अदालत से राहत चाहते हैं ताकि वह उपचुनाव लड़ सकें. फिलहाल उनकी याचिका पर न्यायालय में सुनवाई चल रही है.

इससे पहले कर्नाटक में उपचुनाव 21 अक्तूबर को होने वाले थे और इनका परिणाम 24 अक्तूबर को आने वाला था. आयोग का विचार था कि 21 अक्तूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ कर्नाटक में भी उपचुनाव करा दिए जाएं लेकिन अब उसने अपना फैसला बदल दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बचना है डेंगू से तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Next Post

यस बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

Next Post
यस बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

यस बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d