BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगले सप्ताह हो सकती है उपचुनाव की घोषणा, मधुपुर सीट पर यूपीए और एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
26 अक्तूबर को झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की तारीखों की होगी घोषणा

Jharkhand assembly elections 2019 dates to be announced on October 26

Share on FacebookShare on Twitter


रांचीः अगले सप्ताह उपचुनाव की घोषणा हो सकती है. झारखंड में मधुपुर सीट पर उपचुनाव होना है. इस सीट पर यूपीए और एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में मधुपुर सीट से झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की थी. हेमंत सरकार में वे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बने थे. तीन अक्टूबर-2020 को उनका निधन हो गया था. उसके बाद से यह सीट खाली है. 2 अप्रैल को सीट खाली रहने की छह माह की अवधि पूरी जाएगी.
मधुपुर उपचुनाव में हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र और पर्यटन मंत्री और हफीजुल हसन यूपीए के प्रत्याशी हो सकते हैं. झामुमो, कांग्रेस और राजद की ओर से इन्हें संयुक्त प्रत्याशी बनाना लगभग तय है. वहीं भाजपा-आजसू में भी संयुक्त उम्मीदवार देने पर सहमति बन रही है. पार्टी सूत्रों से मिल रही सूचना के अनुसार, वर्ष 2019 के विस चुनाव में इस सीट से दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार को एनडीए उम्मीदवार बनाने की संभावना है. ऐसे में हफीजुल व पलिवार में कड़े मुकाबले के आसार हैं. मजबूत गठबंधन के लिए भाजपा-आजसू आलाकमान स्तर पर वार्ता हो रही है. इसके अनुसार, 2022 में खाली होने वाली राज्यसभा सीट आजसू को दी जाए. ताकि आजसू की राज्यसभा में भी उपस्थिति बने. इस प्रस्ताव पर आजसू मधुपुर में भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार को समर्थन देने पर सहमत हो सकता है. पिछले चुनाव में भाजपा के राज पलिवार को 65046 और आजसू प्रत्याशी गंगा नारायण राय को 45620 वोट मिले थे. झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी को 88115 वोट मिले थे. अलग-अलग चुनाव लड़े भाजपा व आजसू प्रत्याशियों के वोट जोड़े जाएं तो 110666 वोट होते हैं,जो हाजी हुसैन से 22551 वोट अधिक हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्लानिंग के तहत दिल्ली दंगों, ऐसे रची गई साजिश

Next Post

काल के गाल में समा गए 9 ऊंट, रेंज अफसर ने पकड़ा था ट्रक में लदे ऊंटों को

Next Post
झारखंड के रास्ते धड़ल्ले से हो रहा ऊंट की खरीद-फरोख्त का धंधा, ऊंट के व्यापार के लिए कांग्रेस के विधायक सहित यूपी, कोलकाता और मालदा से हो रही पैरवी

काल के गाल में समा गए 9 ऊंट, रेंज अफसर ने पकड़ा था ट्रक में लदे ऊंटों को

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d