BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगले साल मार्च तक 10 से 15 हजार युवक-युवतियों को मिलेगी नौकरीः मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
अगले साल मार्च तक 10 से 15 हजार युवक-युवतियों को मिलेगी नौकरीः मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: 2021 नई उम्मीदों का साल होगा. नए वर्ष में बड़े पैमाने पर युवक-युवकों को  नौकरी देने के लिए सरकार द्वारा कार्य योजना तैयार की जा रही है. अगले साल मार्च तक लगभग 10 से15 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी. इसके अलावा स्वरोजगार से लोगों को जोड़ने के लिए भी एक्शन प्लान बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दुमका स्थित अपने आवास में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के दरम्यान ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन  सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है . इसके लिए हर क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं .

सरकार के पूरे हो रहे हैं 1 साल,  कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी

 मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को हमारी सरकार के 1 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी. वहीं, पिछले एक साल के दौरान सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया जाएगा.  जनता की उम्मीदों पर हमारी सरकार खरा उतरने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है. जनता की समस्याओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.

कोरोना संकट में भी शुरू की गई कई अहम योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साल कोरोना महामारी की वजह से काफी चुनौतियों भरा रहा है. लेकिन, इस वैश्विक महामारी के बीच हमारी सरकार ने कई अहम योजनाएं शुरू की है, ताकि लोगों को राहत दी जा सके. इस सिलसिले में मनरेगा के अंतर्गत तीन नई योजनाएं शुरू की गई है , जिसके जरिए मानव दिवस सृजित करने के साथ विकास से जुड़ी योजनाओं को गति दी जा रही है.

इसके अलावा पर्यटन के विकास के लिए खाका तैयार कर लिया गया है. इस क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा. सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए उनकी जरूरतों को देखते हुए अलग-अलग योजनाएं बनाई है. शहरी क्षेत्र में लोगों को रोजगार के लिए योजना चलाई जा रही है. सरकार का मकसद है कि कोरोना काल में जो मजदूर अपने घर वापस आए हैं, उन्हें रोजगार उपलब्ध करा सके.

जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को गति देने का हो रहा है काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से आज पूरी दुनिया जूझ रही है. इस वजह से कई व्यवस्थाएं ठप हो गई है. लेकिन, इन सबके बीच हमारी सरकार कोरोना संकट से निपटने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है. पिछले 1 साल की चुनौतियों से बाहर निकलते हुए जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास की गति को तेज किया जा रहा है. विदित है कि सीमित संसाधनों के भरोसे सरकार ने ना सिर्फ कोरोना को नियंत्रित करने में सफल हो रही है, बल्कि राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2 महीने में केंद्र सरकार ने 14 करोड़ से ज्यादा का खरीदा कपास

Next Post

केंद्रीय समिति एवं अनुसंगी इकाई में पुनः विस्तार, नए लोगों को दिया गया दायित्व

Next Post
केंद्रीय समिति एवं अनुसंगी इकाई में पुनः विस्तार, नए लोगों को दिया गया दायित्व

केंद्रीय समिति एवं अनुसंगी इकाई में पुनः विस्तार, नए लोगों को दिया गया दायित्व

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d