BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगस्त तक गरीबों का 6725 आवासों का निर्माण शुरू हो जायेगा

by bnnbharat.com
July 26, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter
  • प्रधानमंत्री आवास योजना की कालोनियों में बुनियादी सुविधायें भी उपलब्ध करायें
  • प्रस्तावित आवासों के लाभुकों की सूची स्थल पर शिविर लगा कर तैयार करने का निर्देश
  • कालोनियों के वाणिज्यिक संस्थानों एवं रख रखाव का काम प्राइवेट संस्थानों से करायी जायें

रांची: राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना ( घटक -3) के तहत अगस्त माह में 6725 आवासों का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। साथ ही कई निर्माणाधीन भवनों का उदघाटन अक्तूबर माह तक करा दिया जायेगा। जुडको द्वारा संचालित पीएमएवाई एवं अन्य भवन संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह बातें उभर कर सामने आयी। नगर विकास सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान योजनाओं का क्रियान्वयन करा रहे संवेदक कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। समीक्षा के क्रम में सचिव ने कंपनियों की समस्याओं का समाधान का भी निर्देश दिया गया।

सचिव श्री सिंह ने समीक्षा के क्रम में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जहां भूमि उपलब्ध है, वहां अगस्त तक हरहाल में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाये। उन्होंने कहा कि आवासों के लाभुकों की सूची भी अगस्त तक तैयार कर लिया जायेगा। सचिव को जुडको के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अगस्त माह तक कुल 6725 आवासों का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जायेगा। इसमें जमशेदपुर के बागुनहातु में 2480,धनबाद के होरलाडीह 1500 , आदित्यपुर के काशीडीह में 2020 और सरायकेला के नोरोडीह में 60 तथा देवघर के मोहनपुर में 665 आवासों का निर्माण कार्य शामिल है। राज्य में घटक 3 के तहत अब तक 30214 आवास स्वीकृत किये जा चुके है। इसमें 8285 आवासों के निर्माण के लिए कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 6780 आवासों के निर्माण पर सहमति दी जा चुकी है। 12012 आवासों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रियाधीन है। राज्य में कुल 72041 आवासों की मांग है।

सचिव ने निर्देश दिया कि पीएमंवाई के तहत बन रही कालोनियों के लिए सड़क, बिजली , पानी, सिवरेज, सेप्टेज का निर्माण हर योजना के साथ करायें। राज्य सरकार से अनुमति लेकर कालोनियों के रखरखाव एवं वाणिज्यिक कार्यों के संचालन का जिम्मा प्राईवेट कंपनियों अथवा स्थानीय सोसाइटी से करायी जाये। उन्होंने कहा कि शिविर लगा कर लाभुकों की सूची तैयार करायी जाये। स्थल पर ही सारी प्रक्रिया पूरी की जाये। लाभुकों को सुविधायें भी बतायी जायें।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा रांची स्मार्टसिटी के तहत बन रहे भवनों की भी समीक्षा की गयी। साथ ही नगर निकायों बन रहे नये भवनों पर चर्चा की गयी। सचिव ने निर्देश दिया कि हर हाल में निर्धारित समय में काम पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम , रामगढ एवं देवघर नगर परिषद के भवनों का उदघाटन अक्तूबर माह तक कराया जाये। बैठक में निदेशक नगरीय प्रशासन मृतुंजय वर्णवाल, जुडको के परियोजना निदेशक तकनीकी राजीव कुमार वासुदेवा, भवन एंव परिवहन प्रभाग के महाप्रबंधक विनय कुमार राय सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित हुये।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखण्ड की ग्राम सभा ने इज्‍जत की कीमत लगाई एक लाख,सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला रफा-दफा करने का फरमान

Next Post

संदिग्ध हालात में मनरेगा वीआरपी की मौत

Next Post

संदिग्ध हालात में मनरेगा वीआरपी की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d