BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबा भोलेनाथ की कृपा से कोरोना को नियंत्रित करने में झारखंड तेजी से आगे बढ़ रहा : हेमन्त सोरेन

by bnnbharat.com
July 1, 2020
in समाचार
बाबा भोलेनाथ की कृपा से कोरोना को नियंत्रित करने में झारखंड तेजी से आगे बढ़ रहा : हेमन्त सोरेन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में पंडा धर्मरक्षिणी सभा, देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इन्होंने बाबा वैद्यनाथधाम मंदिर बन्द रहने से हो रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता देने के लिए उपयुक्त कदम उठाने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि वे उनकी परेशानियों को समझ रहे हैं और इसे देखते हुए सहायता के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है. इसके लिए देवघर जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं.

कोरोना को नियंत्रित करने की दिशा में झारखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कोरोना को लेकर सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं. लेकिन, बाबा भोलेनाथ की कृपा और राज्यवासियों के मिल रहे सहयोग से हम इस महामारी को नियंत्रित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मंदिर खोलना जन स्वास्थ्य के लिहाज से उचित नही है. ऐसे में बाबा भोलेनाथ से इसके लिए क्षमा मांगता हूं. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में देश विदेश के लाखों श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में कोरोना के संक्रमण का खतरा काफी बढ़ सकता है. इस वजह से सरकार ने इस साल इस मेला के आयोजन को स्थगित करने का फैसला लिया है.

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष प्रो डॉ सुरेश भारद्वाज, महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा और शंकर सरेवार तथा सदस्य चंदन भारद्वाज, सौरभ झा एवं अरुण परिहस्त शामिल थे .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्राइवेट स्कूलों के संबंध में शिक्षा मंत्री का बयान असंवैधानिक,मुख्यमंत्री स्थिति स्पष्ट करें: प्रदीप वर्मा

Next Post

मुख्यमंत्री से झारखंड मंत्रालय में आज जमशेदपुर ईसाई समाज के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

Next Post
मुख्यमंत्री से झारखंड मंत्रालय में आज जमशेदपुर ईसाई समाज के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री से झारखंड मंत्रालय में आज जमशेदपुर ईसाई समाज के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d