BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CAA और NRC मुद्दा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मसले पर देश को गुमराह कर रहे हैं- ओवैसी

by bnnbharat.com
December 24, 2019
in समाचार
CAA और NRC मुद्दा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मसले पर देश को गुमराह कर रहे हैं- ओवैसी

CAA और NRC मुद्दा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मसले पर देश को गुमराह कर रहे हैं- ओवैसी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: संशोधित नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act 2019, CAA) के विरोध की आड़ में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मसले पर देश को गुमराह कर रहे हैं.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि केंद्र सरकार को नागरिकता कानून (CAA) और एनआरसी के मसले पर मुस्लिमों की चिंताओं को दूर करना चाहिए.

वहीं जदयू नेता एवं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पूछा है कि क्‍या कांग्रेस यह आधिकारिक ऐलान करेगी कि वह उन राज्‍यों में एनआरसी और सीएए नहीं लागू करेगी जहां उसकी सरकारे हैं.

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि सीएए और एनआरसी के विरोध में नागरिकों के आंदोलन में शामिल होने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद… लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, सार्वजनिक विरोध के अलावा, राज्यों के द्वारा भी एनआरसी को NO कहने की जरूरत है.

हम आशा करते हैं कि कांग्रेस पार्टी आधिकारिक घोषणा करेगी कि वह उन राज्यों में कोई NRC नहीं लागू करेगी जहां उसकी सरकारें हैं. उन्‍होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यह आधिकारिक घोषणा करें कि कांग्रेस शासित राज्यों में कोई एनआरसी नहीं लागू होगी.

वहीं एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आखिरकार झूठ कौन बोल रहा है… मैं जानना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री सच बोल रहे हैं या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झूठ बोल रहे हैं.

उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी एक इंटरव्‍यू में एनआरसी लाने की बात कहते हैं लेकिन अब वह इससे अलग बयान दे रहे हैं. आखिर प्रधानमंत्री देश को गुमराह क्‍यों कर रहे हैं.

इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट्स में कहा कि हमारी मांग है कि केंद्र सरकार CAA और NRC के मसले पर मुस्लिमों की सभी आशंकाओं को दूर करे.

सरकार को मुकम्‍मल तौर पर उन्‍हें संतुष्‍ट भी करना चाहिये. ऐसा किया जाना बेहतर होगा. हालांकि, उन्‍होंने मुस्लिम समुदाय को लोगों को सतर्क रहने की भी नसीहत दी.

उन्‍होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को भी सावधान रहना होगा कि कहीं इस मुद्दे की आड़ में उनका राजनैतिक शोषण तो नहीं किया जा रहा है जिसमें वे पिसने लगे हैं.

बता दें कि कल कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत पर कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे को पराजित किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Next Post

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए मंडी हाउस इलाके में किया धारा 144 लागू

Next Post
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए मंडी हाउस इलाके में किया धारा 144 लागू

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए मंडी हाउस इलाके में किया धारा 144 लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d