BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CAA और NRC पर यूपी में तनाव की स्थिति, TMC नेताओं के लखनऊ पहुंचने पर रोक

by bnnbharat.com
December 22, 2019
in समाचार
CAA और NRC पर यूपी में तनाव की स्थिति, TMC नेताओं के लखनऊ पहुंचने पर रोक

CAA और NRC पर यूपी में तनाव की स्थिति, TMC नेताओं के लखनऊ पहुंचने पर रोक

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) को लेकर उत्तर प्रदेश में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं के लखनऊ पहुंचने पर रोक लगा दी गई है.

यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि लखनऊ में धारा 144 लागू है, ऐसे में टीएमसी नेताओं को हम यहां आने की अनुमति नहीं देंगे. उनके यहां आने से तनाव बढ़ सकता है.

दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ आने का ऐलान किया था.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा था कि रविवार को लखनऊ में हिंसा के दौरान मारे गए ऑटो चालक मोहम्मद वकील के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

वहीं, यूपी डीजीपी ओपी सिंह कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रतिनिधिमंडल को लखनऊ में आने की अनुमति नहीं देंगे, क्योंकि 31 जनवरी 2020 तक उत्तर प्रदेश में धारा 144 प्रभावी है. उनके यहां आने से तनाव बढ़ सकता है.

बता दें कि राज्य में शनिवार को भी कई जगहों पर हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए. कानपुर और रामपुर में भीड़ ने आगजनी की और पुलिस के साथ झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई. प्रदेश के विभिन्न जिलों में गुरुवार से चल रही हिंसा में अब तक कम-से-कम 16 लोग मारे जा चुके हैं.

यूपी पुलिस ने कहा कि हिंसा की वारदात में 879 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है. 260 पुलिसकर्मी जख्मी हैं. 135 अपराधिक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौत का सिलसिला जारी: 6 दिनों में 60 गायों की मौत, मचा हड़कंप

Next Post

छत से युवती ने लगाई छलांग, मौत

Next Post
छत से युवती ने लगाई छलांग, मौत

छत से युवती ने लगाई छलांग, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d