नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन अधिनियम अब एक आन्दोलन का रूप ले चुका है . इसे लेकर देशभर में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन जारी है. दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र यादव, उमर खालिद, संदीप दीक्षित, सीताराम येचुरी सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं बंगलूरू में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी हिरासत में लिया गया है. दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशनों को ऐतिहातन बंद कर दिया गया है. वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल सेवा भी रोक दी गई है.
दिल्ली में राजीव चौक समेत 20 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. जो मेट्रो स्टेशन बंद हैं उनके नाम हैं- राजीव चौक, जनपथ, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस वसंत विहार और बाराखंबा मेट्रो स्टेशन. हालांकि केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर गाड़ियों का इंटरचेंज जारी रहेगा.
दिल्ली में हो रहे कई प्रदर्शनों के चलते दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की गाड़ियों की चेकिंग हो रही है. इसके चलते इस रूट पर लंबा जाम लग गया है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की बस में आग लगा दी. जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया. अमरोहा में धारा 144 के अंतर्गत शहर में डीएम और एसपी फ्लैग मार्च कर रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 18 मेट्रो स्टेशनों पर आवागमन बंद कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, इन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं. इन स्टेशनों पर ट्रेनें भी नहीं रुक रही हैं.
प्रियंका गांधी ने कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं, इंटरनेट बंद है, हर जगह धारा 144 लागू की गई है, किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है, जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वहीं लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं.

