रांची: भारत सरकार के मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह कानून भारत के दोनों सदनों से पारित होकर संवैधानिक स्वरूप ले चुका है.
करोड़ों पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान कर मोदी सरकार ने पूज्य महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है.
उन्होंने कहा कि पूज्य बापू ने अपनी प्रार्थना सभा में ऐसे धार्मिक आधार पर पीड़ित शरणार्थियों के लिये भारत के दरवाजे खुले रखने की बात कही थी.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता एवं पूर्व की सरकारों ने संसद में इसके पक्ष में अपनी राय रखी है परंतु आज कांग्रेस पार्टी हताश निराश में संबिधान विरोधी और तुष्टिकरण की भाषा बोल रही है.
पांडेय ने कहा कि आज विपक्ष की राजनीति केवल मोदी और भाजपा विरोध पर केंद्रित हो चुकी है. विपक्ष को देश जटिल मुद्दों के समाधान से कुछ भी लेना देना नहीं है. मोदी सरकार ने जिस प्रकार से अनुच्छेद 370 ,35ए, तीन तलाक, राम मंदिर विवाद जैसे जटिल मुद्दों को अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण सहजता से सुलझाने में सफलता प्राप्त की उसके कारण विपक्ष घबरा गया है.
आज मोदी सरकार की जन स्वीकार्यता बढ़ी है. आमजनता मोदी सरकार के निर्णय के साथ खड़ी है, क्योंकि ये निर्णय देश को मजबूत करने वाले निर्णय हैं.
विपक्ष फिर अपनी पुरानी आदतों के आधार पर इसे साम्प्रदायिक रंग देने में लगा है, पर देश की जनता इसे भली भांति जानती है.
उन्होंने कहा कि संसद का गठन समस्याओं को जटिल बनाने लटकाने के लिये नहीं हुआ है. बल्कि देश के ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिये हुआ है.
उन्होंने कहा कि भारतीय संसद ने जन भावनाओं के अनुरूप वैसे लोगों के लिये कानून बनाए है, जो अपनी इज्जत, आबरू और संस्कृति धर्म बचाने के लिये शरणार्थी बने. अनेकों परिवार लाखों की संपत्ति छोड़कर मां-बहनों, बेटियों की इज्जत के लिये भारत में शरण लिये हुए हैं.
पांडेय ने कहा कि भाजपा विपक्षियों के दूषित राजनीत को तार-तार करने के लिये आज से पूरे देश में जन सम्पर्क अभियान प्रारम्भ कर रही है. भाजपा की पूंजी कार्यकर्ता और जनता है. पार्टी के असंख्य कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर विरोधियों के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देंगे तथा जनता को वास्तविकता से परिचित कराएंगे.
कार्यशाला में स्वागत भाषण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा ने कार्यशाला का विषय प्रवेश कराया.
कार्यशाला के उपरांत केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने हरमू एवं अरगोड़ा में विभिन्न घरों में जाकर जन सम्पर्क अभियान का प्रदेश में शुभारंभ किया.
कार्यशाला में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री सह सांसद सुनील सिंह, प्रदेश महामंत्री सह विधायक अनंत ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, आदित्य साहू, प्रणव वर्मा, समीर उरांव, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह नवीन जैसवाल गुड्डू, मनोज सिंह, नूतन तिवारी, कोषाध्यक्ष एवं संसद महेश पोद्दार, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सह प्रभारी संजय जायसवाल, तारिक इमरान, सांसद संजय सेठ, पी0 एन0 सिंह, बी0 डी0 राम, जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, अन्नपूर्णा देवी, सुनील सोरेन विधायक सी0 पी0 सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, विरंचि नारायण, अपर्णा सेन गुप्ता, कोचे मुंडा, नारायण दास, समरी लाल, नीरा यादव, रणधीर सिंह, अमित मंडल, जे0 पी0 पटेल, अमर बाउरी, पुष्पा देवी, किशुन दास, इंद्रजीत महतो सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, अभयकांत प्रसाद, डॉ रविन्द्र राय, मोर्चा अध्यक्ष सोना खान, अमरदीप यादव, ज्योतिरीश्वर सिंह, रामकुमार पाहन, आरती सिंह, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, अशोक भगत सतीश सिन्हा सहित डॉ मनोज, ललित ओझा सभी जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे.
आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी द्वारा 15 से 20 जनवरी के बीच में रांची, पलामू, धनबाद, दुमका एवं जमशेदपुर में प्रमंडल स्तरीय मेगा रैली का आयोजन होगा. जिसमें केंद्रीय नेता शामिल होंगे.
10 से 15 जनवरी के बीच प्रदेश के सभी 26 सांगठनिक जिलों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित होगा.
मंडल स्तर पर नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा.
महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक कार्य के लिये धन्यवाद पत्र भेजेगा.

