BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सत्ता में आने पर असम में नहीं लागू होने देंगे सीएएः राहुल गांधी

by bnnbharat.com
March 31, 2021
in समाचार
सत्ता में आने पर असम में नहीं लागू होने देंगे सीएएः राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

गुवाहाटीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को गुवाहाटी में प्रख्यात कामाख्या मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना की. मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी जैसी नहीं है, कांग्रेस चुनावों के दौरान लोगों से किए वादे निभाती है. यह पूछे जाने पर कि अगर उनकी पार्टी राज्य में चुनाव जीतती है तो वह क्या करेगी, इस पर उन्होंने कहा, ”हमने पांच चीजों की गारंटी दी है.” कांग्रेस इन ‘पांच वादों’ को कैसे पूरा करेगी, यह पूछने पर कांग्रेस नेता ने पूछा, ”आप जानते हैं कि वादे का मतलब क्या होता है? हम भाजपा की तरह नहीं है, हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं.”

कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में उनकी पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था और सत्ता में आने के बाद इसे पूरा किया. उन्होंने पांच वादों में से एक का जिक्र करते हुए कहा, ”असम में हमने चाय बागान कामगारों की दिहाड़ी बढ़ाकर 365 रुपये करने का वादा किया है.”
राहुल गांधी ने छायगांव और बर्खेत्री में चुनावी रैलियां करने से पहले नीलांचल पर्वत पर स्थित शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की. इन जगहों पर छह अप्रैल को अंतिम चरण में चुनाव होंगे. आंधी, भारी बारिश और खराब मौसम के कारण मंगलवार को सिलचर, हफलॉन्ग और बोकाजन में होने वाली रैलियां नहीं कर पाए.

बता दें कि राज्य में दूसरे चरण में 39 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा और छह अप्रैल को अंतिम चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा. वोटों की गिनती 2 मई को होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचे दो युवक

Next Post

जानिए इस सब्जी के बारे में, एक किलोग्राम की कीमत है एक लाख रुपये

Next Post
जानिए  इस सब्जी के बारे में,  एक किलोग्राम की कीमत है एक लाख रुपये

जानिए इस सब्जी के बारे में, एक किलोग्राम की कीमत है एक लाख रुपये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d